मुंबई (mediasaheb.com) शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के जीवन पर आधारित फिल्म ‘ठाकरे’ ( Thaakare) का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब फिल्म का दूसरा भाग भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुलासा किया है कि ‘ठाकरे 2’ पर काम शुरू हो गया है। नवाजुद्दीन का कहना है कि बाला साहेब ठाकरे की बायॉपिक ‘ठाकरे’ के सीक्वल ‘ठाकरे 2’ की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है और वह इस फिल्म में भी काम करेंगे। सिद्दीकी फिल्म ‘ठाकरे’ में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अमृता राव ने बाल ठाकरे की पत्नी मीना ताई की भूमिका निभाई थी। बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक 25 जनवरी, 2019 को रिलीज हुई थी। मराठी और हिंदी में एक साथ बनाई गई यह फिल्म अभिजीत पानसे द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म ने कुल मिलाकर 18.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।इस दिनों नवाजुद्दीन फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ आथिया शेट्टी नजर आएंगी। इस फिल्म को राजेश भाटिया और किरण भाटिया ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म को देबामित्रा बिश्वाल ने डायरेक्ट किया है। ‘मोतीचूर चकनाचूर‘ एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में नवाजुद्दीन ने पुष्पेंद्र त्यागी का किरदार निभाया है, जिसकी उम्र 36 साल हो चुकी है, लेकिन शादी अभी तक नहीं हुआ। फिल्म में आथिया ने एनी का रोल प्ले किया है, जिसे एक एनआरआई लड़के से शादी करना है। (हि स ) #Balasaheb Thaakare #nawajuddin Siddiki
Friday, February 20
Breaking News
- 20 फरवरी राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा लाभ, जानें दैनिक भविष्यफल
- असम दौरे पर प्रियंका गांधी, कामाख्या देवी मंदिर में किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा शुभम के-मार्ट, कमल विहार में “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न ” विषय पर जागरूकता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
- ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का बड़ा बयान: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट की तारीफ, कहा- डिजिटल दुनिया अब अपने घर में
- एआई समिट में रोबोडॉग विवाद पर भड़के चिराग पासवान, कहा- बड़ी लापरवाही, कार्रवाई तय
- AI में भारत बनेगा वैश्विक लीडर, सैम ऑल्टमैन ने गिनाईं अपार संभावनाएं
- AI सेक्टर में धमाका: रिलायंस का 10 लाख करोड़ निवेश, लाखों हाई-स्किल जॉब्स का रास्ता साफ – मुकेश अंबानी
- होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी: रेलवे की 30 स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से बिहार-पूर्वांचल तक सफर आसान
- वैष्णो देवी यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: भवन की वीडियो बनाई तो लगेगा भारी जुर्माना, नियम तोड़ने पर कड़ी सजा
- शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

