मुंबई (mediasaheb.com)बॉलीवुड
अभिनेता अनिल कपूर ने वीडियो मेकिंग एप्लीकेशन टिक टॉक पर डेब्यू कर लिया है।
अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अनिल कपूर ने
वीडियो मेकिंग एप्लीकेशन टिक टॉक पर डेब्यू कर लिया है। टिक टॉक सबसे ज्यादा
इस्तेमाल की जाने वाली मोबाइल एप्लीकेशन्स में से एक है। यह एप्लीकेशन शॉर्ट
मोबाइल वीडियो बनाने में इस्तेमाल होती है।
अनिल कपूर ने टिक टॉक पर अपने डेब्यू के बारे में कहा , “ टिक टॉक पर मेरा आना पूरी तरह से चांस की बात थी। ये उन कुछ
तोहफों में से एक है जो ‘मलंग’ ने मुझे
दिए हैं। ये एप्लीकेशन मस्ती और क्रिएटिविटी को मिलाने का मौका देती हैं और मैं
इसे आजमाने को बेताब हूं।”
अनिल कपूर जल्द ही फिल्म ‘मलंग’ में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और
इसमें आदित्य रॉय कपूर लीड रोल प्ले कर रहे हैं। दिशा पटानी फिल्म में लीडिंग लेडी
की भूमिका निभा रही हैं और विलेन के रोल में अनिल कपूर हैं। यह फिल्म सात फरवरी को
रिलीज होने जा रही है।(वार्ता)
Previous Articleचीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हुई
Next Article एयरफोर्स पायलट का किरदार निभायेंगी कंगना

