( mediasaheb.com) धनंजय कुमार सिंह मुख्य प्रबंधक (विक्रय/विपणन), संतोष कुमार सोनी उप प्रबंधक (खनन), के. साईबाबा उप प्रबंधक (खनन), विनय कुमार शर्मा लिपिक ग्रेड-वन के 30.09.2019 को सेवानिवृत्त होने पर एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी सभाकक्ष में महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाकर्मियों, मुख्यालय के श्रमसंघ प्रतिनिधियों, सीएमओएआई एवं अनुसूचित जाति/अनु. जनजाति के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शाॅल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के एसईसीएल व कोलइण्डिया को दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवानिवृत्ति उपरांत सकुशल उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना किए।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने एसईसीएल की उत्कृष्ठ कार्य-संस्कृति की सराहना की और एसईसीएल परिवार द्वारा दिए गए इस सम्मान से खुशी जाहिर करते हुए समस्तजनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का जीवन परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व प्रभात कुमार कुमार उप प्रबंधक सचिविय (राजभाषा) ने निभाया अंत में उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित मुख्य प्रबंधक (का-प्रशा/जनसंपर्क/राजभाषा) पी. नरेन्द्र कुमार ने किया।
Monday, February 16
Breaking News
- बांग्लादेश में शपथ समारोह से पीएम मोदी दूर, लोकसभा स्पीकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
- होली स्पेशल का तोहफा: कोलकाता-दिल्ली रूट पर 26 ट्रेनें, बिहार यात्रियों की बढ़ी राहत
- होली पर रेल यात्रियों की परेशानी: भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट का संकट
- करोड़ों की संपत्ति के मालिक बड़े पुलिस अफसर, दिल्ली में महंगे फ्लैट और मोटी किराया आय का खुलासा
- डिजिटल जनगणना 2026: अब खुद भरें अपनी जानकारी, 1 मई के बाद 33 सवालों के जवाब जरूरी
- आज का राशिफल 16 फरवरी 2026: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क
- पाकिस्तान पर फिर भारी भारत, 61 रन से जीतकर 8-1 का शानदार रिकॉर्ड कायम
- शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव का हमला, CM योगी के व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल
- मजबूत सुरक्षा सहयोग और टेक्नोलॉजी साझेदारी से भारत-जापान रिश्तों को नई रफ्तार : रिपोर्ट
- आउट ऑफ सिलेबस निकले ईशान किशन, पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की हैट्रिक


