रायपुर( mediasaheb.com) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अतिथि शिक्षकों को नौकरी से निकाले जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियुवा विरोधी है। यही कारण है कि अतिथि शिक्षकों को नौकरी से निकालकर उनके सामने रोजी-रोटी के संकट खड़ा किया जा रहा है।नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि राजधानी रायपुर में प्रदर्शन कर रहे प्रदेशभर के अतिथि शिक्षकों की मांग जायज है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाना चाहिए। बस्तर से लेकर सरगुजा तक कार्यरत ऐसे अतिथिशिक्षकों के मसले पर कांग्रेस सरकार को जल्द ही फैसला लेना चाहिए। श्री कौशिक ने कहा कि समय रहते मांग पूरी नही की गई तो इस मुद्दे को वे विधानसभा में बड़े जोर-शोर से उठाएंगे।
Saturday, February 21
Breaking News
- आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: मेष से मीन तक जानें किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान
- भैरव देव की भव्य झांकी का आगाज, युवाओं में जोश; जानिए इसका पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व
- भारत-पाक मुकाबले का महा रिकॉर्ड: 2024 फाइनल भी पड़ा फीका, करोड़ों ने देखा लाइव मैच
- राहुल गांधी का हमला: पीएम के ‘समर्पण’ से भारत बन रहा ‘डेटा कॉलोनी’
- स्कूल बस को ओवरटेक करना पड़ा भारी, नहर में गिरी बाइक; मौके पर मचा हड़कंप
- मनोज सिन्हा का कड़ा संदेश: देशद्रोह करने वालों को नहीं मिलेगी माफी, आतंकियों की सात पीढ़ियां भी याद रखेंगी
- BLA का नया वीडियो: पाकिस्तानी सैनिकों की गुहार—‘हमें क्यों छोड़ दिया’, सामने आई बेबसी
- बंगाल SIR मामले में SC सख्त, अब न्यायिक अधिकारी करेंगे निगरानी; ममता सरकार पर उठे सवाल
- गुजरात के वलसाड में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
- शिक्षामित्रों के लिए बड़ी सौगात: हर महीने ₹18,000, अनुदेशकों पर भी CM योगी का ऐलान


