मुंबई, (mediasaheb.com) महाराष्ट्र में बहुमत परीक्षण पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक अजित पवार ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। उच्चतम न्यायालय ने आज अपने आदेश में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को बुधवार शाम पांच बजे से पहले बहुमत साबित करने का आदेश दिया था लेकिन उससे एक दिन पहले ही लगातार बहुमत का दावा कर रहे अजित पवार ने अपना इस्तीफा दे दिया।
गौरतलब है कि गत शनिवार को नाटकीय ढंग से भारतीय जनता पार्टी ( BJP) के देवेंद्र फड़नवीस और राकांपा के अजित पवार ने क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा गत शनिवार से ही बहुमत का दावा कर रही थी लेकिन अचानक अजित पवार के इस्तीफा देने से उसके दावे को जोरदार झटका लगा है। (वार्ता)
Tuesday, April 14
Breaking News
- राज्यसभा सीट पर कांग्रेस में कास्ट प्रेशर बढ़ा, दलित और ब्राह्मणों के बाद सिंधी समाज ने भी ठोकी दावेदारी
- क्या कोरोना वैक्सीन की वजह से हुई थी शेन वॉर्न की मौत? 4 साल बाद बेटे का बड़ा दावा
- महिला उद्यमिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती
- 19 अप्रैल को होगी झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा, प्रशासन अलर्ट
- संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा, जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड
- बगहा में ‘गेटवे ऑफ वीटीआर’ तैयार, जल्द पर्यटकों के लिए खुलेगा
- लोक संगीत के संरक्षण में योगदान पर डॉ. बड़ाईक सम्मानित, रांची में समारोह आयोजित
- रांची में ईस्ट जोन का पहला स्केटिंग रिंक तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
- IMF का बड़ा भरोसा: युद्ध और तेल संकट के बीच भारत की ग्रोथ बढ़ी, निवेशकों में उत्साह
- छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल


