रायपुर ( mediasaheb.com)। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पेशनरों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विचार करने के लिए रविवार 20 अक्टूबर को सुबह 9 बजे मउगंज रींवा मध्यप्रदेश में अखिल भारतीय पेंशनर्स समाज का महाधिवेशन आयोजित किया गया है। उक्त अधिवेशन में अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर दुबे नईदिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों के साथ मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतनभारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उन्हें एवं प्रांतीय महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल तथा प्रांतीय कोषाध्यक्ष मूलचंद शर्मा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
प्रांताध्यक्ष भारती ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के नियम 49 की कंडिका 6 में वर्णित विभिन्न शर्तों जिसमें पेंशनरों के विभिन्न दायित्वों के भुगतान किए जाने के संबंध में एकदूसरे राज्यों की सहमति लेने देने की अनिवार्यता समाप्त करने, सांतवें वेतनमान के अनुरूप पेंशनरों को 1 जनवरी 2016 से पेंशन पुनरीक्षित किए जाने एवं एरियर्स की राशि 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018तक कुल 27 माह का भुगतान करने का आदेश दिए जाने एवं पेंशनरों को पंजीकृत चिकित्सालयों के जरिए इलाज कराने की स्वीकृति सहित अन्य मुद्दों पर सारगर्भित विचार विमर्श किया जाएगा।
भारती के अनुसार पेंशनरों को केंद्र के समान 1 जुलाई 2019 से 5 प्रतिशत राहत पेंशन स्वीकृत किए जाने के लिए मुख्यमंत्री को 15 अक्टूबर को ज्ञापन दिया गया है।
Friday, February 20
Breaking News
- AI समिट में कांग्रेस का हंगामा, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं—शर्मनाक राजनीति
- छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष बने अंजय शुक्ला
- पटना के जेपी सेतु पर कार से 16.5 लाख नकद बरामद, आयकर विभाग ने सूचना के बाद की छापेमारी
- यूपी में पहली बार हमने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत कियाः मुख्यमंत्री
- JPSC परीक्षा में उम्र में छूट पर बच्चों की बात सुनें, HC के आदेश के बाद निकालें रिजल्ट
- उपमुख्यमंत्री ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख रूपए का किया वितरण
- होली पर बिहार आने वाले यात्रियों को राहत, चर्लपल्ली से रक्सौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
- उत्तर प्रदेश अब बीमारू नहीं, फ्रंट रनर स्टेटः सीएम योगी
- ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका पर जीत के बाद जिम्बाब्वे कोच का बड़ा बयान, बोले- अब भारत पर बढ़ा दबाव
- लीकेज रोके, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया और वित्तीय अनुशासन को मजबूत कियाः मुख्यमंत्री

