मुंबई (mediasaheb.com) | साजिद नाडियावाल की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हॉउसफुल 4 ‘दर्शकों को काफी पसंद आई। यह फिल्म ‘हॉउसफुल-3’ की सीक्वल थी और फिल्म के सभी पार्ट हिट हुए। ‘हाउसफुल 4 ‘ पिछले महीने 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस भी किया। ‘हाउसफुल’ के धमाकेदार सक्सेस के बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है,जिसमें वह ‘हाउसफुल 5’ का इशारा दे रहे हैं। अक्षय ने ट्वीट किया -‘ बीती रात हाउसफुल 1, 2, 3 और 4 के दोस्तों के साथ मस्ती का ‘हाउसफुल’ था। 5 के लिए तैयार? पता नहीं!’
अक्षय द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में अक्षय के साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, कृति सनोन, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, जैकलीन फर्नांडीज, वर्धा नाडियाडवाला, चंकी पांडे, पूजा हेगड़े, साजिद नाडियाडवाला और फरहाद सामजी नजर आ रहें हैं। वहीं अक्षय कुमार के इस ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही ‘हॉउसफुल 5’ का भी ऐलान जल्द हो सकता है। (हि स ) #Housefull #Abhishek Bachchan #Ritesh Deshmukh #Kriti Sanon #Bobby Deol #Kriti Kharbanda #Jacqueline Fernandez #Wardha Nadiadwala #Chunky Pandey #Pooja Hegde #Sajid Nadiadwala

