रविंद्र चाैबे के पास था ये विभाग
परिवहन, आवास पर्यावरण,वन भी रहेगा
रायपुर(mediasaheb.com) सरकार के वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद अकबर को अब विधि एवं विधायी कार्य विभाग भी साैंपा गया है। पूर्व में यह विभाग वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चाैबे के पास था, लेकिन मई में उनके अस्वस्थ होने के बाद अस्थायी रूप से इस विभाग का प्रभार श्री अकबर को साैंपा गया था। अब मुख्यमंत्री ने यह विभाग श्री अकबर को साैंप दिया है। इस क्रम में उल्लेखनीय है कि श्री अकबर के पास शेष विभाग यथावत रहेंगे। जिसमें परिवहन, आवास एवं पर्यावरण तथा वन विभाग शामिल हैं।


