इंदौर, (media saheb.com) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कथित संत कालीचरण की गिरफ़्तारी को गलत ठहराते हुए आज कहा कि संतों के मामले में हमें थोड़ा लिबरल रहना चाहिए।
विजयवर्गीय अपने गृह नगर इंदौर में आज से शुरू होने वाली 71वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतिस्पर्धा के आयोजन की जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने प्रेस वार्ता के बाद कालीचरण की गिरफ़्तारी से जुड़े संवाददाताओं के प्रश्नो के उत्तर में कहा कि वे समझते हैं कि संतो के बारे में टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कालीचरण महाराज के मामले में उन्हें (कालीचरण) को समझाइश भी दी जा सकती थी।
वरिष्ठ BJP नेता ने कहा कि ये भी सही है कि इस तरह की भाषा का उपयोग भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपरोक्ष रूप से छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाया कि इस तरह कानून का उपयोग भी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
विगत 30 दिसंबर को कालीचरण को मध्यप्रदेश के खजुराहो से छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार क्या था। कालीचरण तब से ही न्यायिक अभिरक्षा में कैद है। कालीचरण पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द कहने के आरोप हैं।(वार्ता)
Wednesday, September 2
Breaking News
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल
- अब किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी उपलब्ध होगी बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से आरंभ होगा सेवा-संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- लोगों को भ्रमित कर रही एआई जनित खबरें एनएमसी से जुड़ी फेक न्यूज़ सोशल मीडिया पर वायरल
- यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक शुरुआत : समय पर मिलेगा पूरा वेतन, सामाजिक सुरक्षा की भी गारंटी
- जनविश्वास पोर्टल, अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में होगा प्रभावी और लाभकारी सिद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नियोक्ता नहीं कर पाएंगे शोषण और अन्याय
- जन्माष्टमी से पहले योगी ने युवाओं को दिए पांच बड़े उपहार
- बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार दे रही योगी सरकार, कस्तूरबा विद्यालयों के कायाकल्प के लिए ₹101.49 करोड़ जारी
- पूर्व IAS नियाज खान की अनोखी मांग, उम्मीदवारों को गंगा जल-कुरान की शपथ दिलाकर दिया जाए चुनावी टिकट


