मुंबई , (media saheb.com) तेल एवं गैस,
बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में आज तेजी रही और BSE का सेंसेंक्स तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लगातार दूसरे दिन चढ़ते हुये नये शिखर पर बंद हुये।
सेंसेक्स 154.45 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 46,253.46 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.30 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त में 13,558.15 अंक पर पहुँच गया। मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा विश्वास दिखाया। BSE का मिडकैप 0.79 प्रतिशत चढ़कर 17,658.89 अंक पर और स्मॉलकैप 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,683.22 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर 5 प्रतिशत के करीब चढ़ा। एलएंडटी में भी साढ़े चार फीसदी से अधिक की तेजी रही। NTPC और ICICI बैंक के शेयर भी 2 फीसदी से अधिक लुढ़के। वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2 प्रतिशत की गिरावट रही।
एशियाई शेयर बाजारों से मिले मिश्रित रुख के बीच घरेलू बाजारों की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई। दोपहर बाद कुछ देर के लिए यह लाल निशान में भी गया,
लेकिन लिवाली आने से तुरंत हरे निशान में लौट आया। यूरोपीय बाजारों में मजबूती से घरेलू बाजरों में भी निवेश धारणा मजबूत हुई।
एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.66 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.30 प्रतिशत चढ़ा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.44 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.28 प्रतिशत लुढ़क गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.92 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.32 प्रतिशत की गिरावट में रहा।(वार्ता) (the states. news)
Sunday, March 15
Breaking News
- 15 मार्च 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क
- बलौदाबाजार को मिली विकास की नई सौगात : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने 32 लाख रुपए से बने हाट बाजार का का किया लोकार्पण
- वन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर दें जोर: वन मंत्री कश्यप
- घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी
- 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाने का दावा, ईरान ने दुबई को घोस्ट टाउन बना दिया! ‘सबसे सुरक्षित’ शहर छोड़ भागे अमीर
- खुद फिट रहें और परिवार को भी करें प्रेरित- मंत्री विश्वास सारंग
- खुशखबरी: 92 हजार टन LPG लेकर भारत आ रहे दो बड़े जहाज, जल्द खत्म होगी गैस की किल्लत
- केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की वीसी में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव
- धुरंधर 2: द रिवेंज’ का धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद
- उरकुरा में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 करोड़ देने की घोषणा की


