नई दिल्ली, (media saheb.com) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि जिस दृढ़ता और संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन के निर्माण से लेकर टीकाकरण अभियान को दिशा दी है उसके लिए उनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
प्रधानमंत्री द्वारा शनिवार को देश भर में कोरोना टीकाकरण अ(#Corona_virus) भियान की शुरूआत किये जाने के बाद राजनाथ सिंह ने टि्वट कर कहा , “ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत करके कोरोना संकट पर विजय पाने के दिशा में निर्णायक कदम उठाया गया है। पहले चरण में तीन करोड़ लोगों तक वैक्सीन पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। ”
Corona वैक्सीन बनाने से लेकर टीकाकरण अभियान की शुरूआत में प्रधानमंत्री की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा , “ कोरोना के ख़िलाफ़ भारत की स्वदेशी वैक्सीन तैयार करने में जिन वैज्ञानिकों की भूमिका रही है उनका सारा देश अभिनंदन करता है। जिस दृढ़ता और संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैक्सीन के निर्माण से लेकर टीकाकरण अभियान को दिशा दी उसके लिए उनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।”
उन्होंने कहा कि देश के स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को आज कोरोना के खिलाफ सुरक्षा कवच मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा , “ हमारे देश के डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और अन्य फ़्रंटलाइन वर्कर जिन्होंने कोरोना के ख़िलाफ़ जंग छेड़ी उन्हें अब वैक्सीन के रूप में सुरक्षा कवच मिलने जा रहा है। अगले चरण में 30 करोड़ लोगों तक टीकाकरण अभियान पहुँचेगा। निश्चित रूप से यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।”
उल्लेखनीय है कि PM मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से देश भर में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत की।(uni)
(the states. news)
Saturday, October 3
Breaking News
- एशियन गेम्स गोल्ड पर ओडिशा सरकार का बड़ा इनाम, महिला हॉकी टीम की हर खिलाड़ी को ₹11 लाख
- UP में 23 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदली प्रशासन की कमान
- औरंगाबाद के पुनपुन घाट पर उमड़ी पिंडदानियों की भीड़, गयाजी जाने से पहले यहां करते हैं पहला पिंडदान
- इमरान मसूद की नियुक्ति पर रालोद का तंज, कहा-कांग्रेस-सपा गठबंधन में तनाव चरम पर
- स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक : राज्यमंत्री गौर
- साइबर ठगों पर यूपी पुलिस का डिजिटल वार, ठगी की रकम रोकने की दर राष्ट्रीय औसत से आगे
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख विद्यार्थियों की पढ़ाई को दिया ₹148 करोड़ का संबल
- AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी; कांग्रेस में हुईं शामिल
- बस्तर में बाढ़ और तूफान से 4 हजार हेक्टेयर धान बर्बाद, किसानों को मिलेगा ₹10 हजार प्रति एकड़ मुआवजा
- UP के 4.60 लाख छात्रों को स्कॉलरशिप, CM योगी ने एक क्लिक में खातों में भेजी करोड़ों की राशि


