वाशिंगटन, (mediasaheb.com) लॉस-एंजेल्स में बुधवार को छापेमारी के दौरान पॉश इलाके में एक घर से
1000 बंदूकेें बरामद की गईं। यह जानकारी गुरुवार को
मीडिया रिपोर्ट से मिली।
समाचार चैनल सीएनएन की रिपोर्ट
के मुताबिक लॉस-एंजेल्स के पुलिस विभाग के अधिकारी जेफ ली ने बताया कि शराब, तंबाकू, विस्फोटक (एटीएफ) और आग्नेयास्त्र ब्यूरो के
कर्मचारियों ने पुलिस के साथ मिलकर एक संदिग्ध के खिलाफ एक सर्च वारंट जारी किया
था। संदिग्ध पर आरोप है कि वह अवैध तरीके से हथियारों का निर्माण करता है और
उन्हेंं बेल एयर और हॉम्बी हिल्स में ले जाकर बेचता है।
एटीएफ के प्रवक्ता जिंजर कोलब्रन
ने एक लिखित बयान जारी कर बताया कि एक व्यक्ति फेडरल लाइसेंस के बल पर गुमनाम रूप
से गैरकानूनी तरीके से आग्नेयास्त्र और हथियारों का कारोबार कर रहा था। हथियारों
के अलावा घर से आग्नेयास्त्र बनाने के उपकरण और औजार भी बरामद हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि साल 2015 में लॉस एंजेल्स पुलिस विभाग ने एक घर से 1200 बंदूकेें, सात टन गोला-बारूद और 2,30,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए थे। घर के मालिक की मौत
हो गई थी और उसका शव घर के बाहर खड़ी गाड़ी मे मिला था। पुलिस ने यह भी बताया कि
यह उस समय की सबसे की सबसे बड़ी बरामदगी थी।(हि स)।
Thursday, August 20
Breaking News
- एक आवेदन से आसान हुई दिव्यांग अशोक की राह, आवेदन के दिन ही मिली ट्राईसायकल
- 300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
- माओवाद के साये से पुलिस की वर्दी तक: अर्जुन की प्रेरक कहानी
- नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
- किसानों को इस वर्ष 904 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की मिसाल बनीं शिक्षिका आकांक्षा राजोरिया
- स्कूलों में कानून की पाठशाला, थानों में पुलिसिंग का प्रत्यक्ष अनुभव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, खराब प्रदर्शन वाले डीएम पर गिरेगी गाज


