मुंबई, (mediasaheb.com) टीवी और फिल्मों के जाने माने अभिनेता मुकेश खन्ना अपना शो ‘द मुकेश खन्ना शो’
लेकर आ रहे हैं।
टीवी सीरियल महाभारत में भीष्म पितामह के किरदार के जरिये दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना अब अपना कॉमेडी शो ‘द मुकेश खन्ना शो’
लेकर आ रहे हैं। इस शो के लिए उन्होंने कॉमेडियन सुनील पॉल के साथ एसोसिएशन किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की है। साथ ही सुनील पॉल को इंट्रोड्यूस करवाया है।
वीडियो में सुनील पॉल, मुकेश से कहते हैं कि वह उनके बारे में कुछ कहना चाहते हैं। सुनील महाभारत के शीर्षक गीत की धुन पर मुकेश के सम्मान में कहते हैं, भीष्म शक्तिमान मुकेश जी ने दिया मुझे सम्मान। इस अनमोल घड़ी का सुनील करेगा अभिमान। इसके बाद मुकेश हंसते हुए कहते हैं कि वह आयुष्मान भव भी कहते हैं और शक्तिमान भव भी कह सकते हैं। वीडियो के अंत में लिखा आता है कि पहले लाफ्टर विजेता सुनील पाल से मिलिए रविवार शाम 5 बजे।
इस वीडियो के साथ मुकेश लिखा, “आज के इस कोरोना के रोने में किसी को हंसा पाना एक नोबल काम है। परंतु कॉमडी के नाम पर बेहूदगी मुझे पसंद नहीं। इसीलिए आप जानते हैं कि मैंने अपना ‘द मुकेश खन्ना शो’शुरू किया, जिसमें मैं शालीनता से भरे हास्य कलाकारों को ला रहा हूं। इसी कड़ी में मैं ला रहा हूं सुनील पाल। देखिए और हंसिए। ” (वार्ता)
(the states. news)
Monday, October 5
Breaking News
- रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर युवाओं को मिलेगा मौका
- वृंदावन आश्रम कांड में नया CCTV आया सामने, प्राइवेट पार्ट काटने के बाद चौथी मंजिल की ओर जाता दिखा दीपक
- UP राज्यसभा चुनाव: BJP आज खोल सकती है पत्ते, स्मृति ईरानी-वरुण गांधी समेत कई नाम चर्चा में
- साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग देगा CNLU, 60 घंटे के सर्टिफिकेट कोर्स में सीखेंगे डिजिटल फोरेंसिक्स
- जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर चला JDA का बुलडोजर, 260 मकान-दुकानों से हटे अवैध निर्माण
- 8 अक्टूबर को गुरु बदलेंगे नक्षत्र, मिथुन-धनु समेत इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
- नागोया एशियन गेम्स में महिला शक्ति का जलवा, 11 गोल्ड समेत 38 पदक जीत रचा इतिहास
- ‘बिग बॉस’ के बाद फिर ठेले पर लौटीं ‘वड़ा पाव गर्ल’, अब बेच रही हैं मोमोज
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सफर होगा और सुरक्षित, पत्थरबाजों पर शिकंजा; ड्रोन से होगी निगरानी
- कूनो से दो चीतों की विदाई से पहले बढ़ेगा कुनबा? जल्द गूंज सकती है नए शावकों की किलकारी

