नई दिल्ली (mediasaheb.com) | नागरिकता कानून का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित , स्वराज इंडिया के नेता योगेन्द्र यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं को आज पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में हिरासत में ले लिया । मंडी हाउस के निकट जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय ( #_Jawaharlal_Nehru_ University) के छात्र – छात्राओं और अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया । संदीप दीक्षित को मंडी हाउस के निकट तथा श्री यादव को लालकिला के निकट पुलिस ने हिरासत में लिया । संदीप दीक्षित ने कहा कि वह लालकिला जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां नहीं जाने दिया और हिरासत में ले लिया । उन्होंनें कहा कि वह कल भी यहां आएंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे ।
संदीप दीक्षित ने कहा कि सरकार को नागरिकता संशोधन कानून वापस लेना चाहिये और घबराहट में लोगों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं करना चाहिये ।
मंडी हाउस ( #_Mandi_ House) के निकट धारा 144 लागू है इसके बावजूद छात्र छात्रायें वहां आ रहे हैं जिन्हें पुलिस हिरासत में ले रही है । प्रदर्शनकारी कुछ स्थानों पर तख्तियां लिये हुये थे और वे मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे । (वार्ता)
Thursday, July 23
Breaking News
- प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील
- जोजिला सुरंग परियोजना को सेल ने पहुंचाया 31 हजार टन इस्पात, निर्माण को मिली मजबूती
- थलपति विजय से जयललिता तक, फिल्मों से राजनीति में आए ये सितारे
- चीन ओपन में पीवी सिंधु की हार, चेन युफेई ने किया कमाल
- 1 अगस्त से शुक्र गोचर, वृषभ समेत चार राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिला त्वरित समाधान, बिजली तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटीं, बड़ा हादसा टला
- हरारे में भारत की अग्निपरीक्षा, जिम्बाब्वे से टी20 मुकाबला आज
- रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर
- MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO
- गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर मदद करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

