नई दिल्ली, (media saheb.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्योगों से देश और दुनिया के लिए श्रेष्ठ गुणवत्ता युक्त वस्तुओं के निर्माण की अपील करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत जिस तरह से मानवता की सेवा कर रहा है, उससे वह पूरी दुनिया में एक बड़ा ब्रांड बन गया है।
PM मोदी ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के बारे में आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की विश्वसनीयता और भारत की पहचान लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। भारत का ब्रांड भी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पूरी दुनिया में हमारी दवाओं, हमारे चिकित्सा पेशेवरों और हमारे चिकित्सा उपकरणों के प्रति विश्वास बढ़ा है।
उन्होंने फार्मा क्षेत्र से इस विश्वास का सम्मान करने और इसका लाभ उठाने के लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाने के लिए काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विनिर्माण को प्रोत्साहित देने के लिए पिछले वर्ष पीएलआई योजना शुरू की गई थी। महामारी के दौरान भी इस क्षेत्र ने पिछले साल 35000 करोड़ रुपये मूल्य के सामान का निर्माण किया और इसमें लगभग 1300 करोड़ रुपये का नया निवेश हुआ और इस क्षेत्र में हजारों नए रोजगार जुटाए गए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएलआई योजना देश के प्रत्येक क्षेत्र में प्रमुख इकाइयों के सृजन द्वारा देश के एमएसएमई ईकोसिस्टम के लिए बड़ा प्रभाव डालेगी जिसके लिए पूरी मूल्य श्रृंखला में नये आपूर्तिकर्ता आधार की जरूरत होगी। उन्होंने उद्योग से पीएलआई योजना में शामिल होने और इसका लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने उद्योग जगत से तेजी से बदलते हुए विश्व की जरूरतों के अनुसार नवाचार करने,
अनुसंधान और विकास में भागीदारी बढ़ाने, जनशक्ति कौशल को उन्नत करने एवं नयी प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का आग्रह किया।(वार्ता) (the states. news)
Wednesday, June 24
Breaking News
- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
- कनिका माहेश्वरी का बड़ा खुलासा, ‘रंगीन अंडरगारमेंट्स पहनने की नहीं थी इजाजत’
- बक्सर में आर्द्रा स्नान पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
- बस्तर के 30 मेधावी छात्र सीखेंगे सेमीकंडक्टर तकनीक, IIT मद्रास में मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
- जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 8वें वेतन आयोग में हो सकता है बड़ा बदलाव, महंगाई को लेकर उठी नई मांग
- EWS छात्रों को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सरकारी फीस की मांग खारिज की
- 36 साल का इंतजार खत्म, मैट हेनरी ने रचा इतिहास; बुमराह के साथ बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज
- बिहार में 28 जून को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, ग्राम स्वराज को मिलेगा नया बल
- डिटर्जेंट गोदाम की आड़ में बन रहा था गुटखा, किराएदार की तलाश में जुटी पुलिस

