नैरोबी/नई दिल्ली, (mediasaheb.com) इथोपियाई एयरलाइंस के रविवार को हुए विमान हादसे में मरने वाले 157 लोगों में चार भारतीय भी शामिल थे। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इथोपिया में भारत के उच्चायुक्त को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिवारों को मदद प्रदान की जाए। चार भारतीय मृतकों में वैद्या पननेगेश भास्कर, वैद्या हंसीन पन्नागेश, नुकावर्पू मनीशा, शिखा गर्ग शामिल हैं। शिखा गर्ग पर्यावरण और वन मंत्रालय की कंसलटेंट थी।यूएन सेकेरेंट्री जनरल एंटीनो गुतरेस ने कहा है कि वो इस हादसे से काफी दुखी हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि इस हादसे में मरे लोगों के परिवार के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं। हम वहां के स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।उल्लेखनीय है कि रविवार को इथोपियाई एयरलाइंस की एक उड़ान टेकऑफ करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 157 लोगों की मौत हो गई थी। (हि.स.)।
Saturday, August 22
Breaking News
- आज का राशिफल 22 अगस्त: : 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें किसे मिलेगा खुशियों का साथ
- कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति का बड़ा अवसर
- भिंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अदम्य साहस से टला हादसा
- उद्यमियों के व्यापार-उद्योगों को प्रोत्साहन राज्य सरकार की प्राथमिकता
- निवेश से आगे ग्लोबल फ्यूचर की ओर बढ़ रही यूपी-जापान साझेदारी: सीएम योगी
- पुलिसिंग में नवाचार से बढ़ रहा विश्वास, सुरक्षा और सुधार का संदेश
- परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- वंदे मातरम् का विरोध विभाजनकारी राजनीति का हिस्सा था, जौहर ने कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए अधिवेशन का बहिष्कार किया: डॉ. लालजी प्रसाद
- यूपी-जापान के बीच तीन अहम एमओयू, युवाओं के रोजगार से पर्यटन और जापानी भाषा दक्षता तक सहयोग
- उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा


