न्यूयॉर्क, (mediasaheb.com) | अमेरिका और चीन के बीच व्यापार सुलह वार्ता के संकेतों के पश्चात् वाल स्ट्रीट स्टॉक मार्केट में सोमवार को रिकॉर्ड तेजी देखी गई। टेक्नोलॉजी बहुल शेयर इंडेक्स एस एंड पी 500 में रिकॉर्ड तेज़ी के साथ डाउ जोंस 0.44 प्रतिशत तेज़ी 26717.43 पर बंद हुआ। जबकि नेस्डेक 1.1 प्रतिशत अर्थात् 8099.16 पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 ने 21 जून के बाद पहली बार 2964.33 अंकों पर तेज़ी दर्ज की, जो एक रिकॉर्ड है। हालांकि सोने के दाम में दो प्रतिशत की गिरावट आई। सोने की क़ीमतें जून 2018 के बाद पहली बार 1382 प्रति औंस बिका। जून में सोने की क़ीमतों में आठ प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह पीली धातु 1400 डॉलर औंस तक जा पहुंची थी। वाल स्ट्रीट की तरह यूरोप में भी स्टॉक मार्केट तेज़ी के साथ खुला। इंग्लैंड के एफ़टीएसई इंडेक्स और जर्मनी में डैक्स में एक प्रतिशत तेज़ी के साथ बंद हुए। यही सुखद परिणाम सोमवार को एशियाई स्टॉक मार्केट खुलने के साथ देखने को मिले थे। स्टॉक मार्केट में तेज़ी के अलावा अन्यान्य मुद्राओँ में डालर की विनिमय दर में भी इज़ाफ़ा हुआ। जापानी येन के मुक़ाबले 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई तो फ़्रैंक में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली।ओसाका, जापान में बीते शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की व्यापार वार्ता को हरी झंडी दिखाने और तीन सौ अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर सीमा शुल्क को स्थगित किए जाने के बाद दुनियाभर के स्टॉक मार्केट में अच्छे संकेत गए थे। (हिस)।
Thursday, September 10
Breaking News
- रायपुर : सेवा संकल्प अभियान- ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की वर्चुअल समीक्षा
- संभागायुक्त ने बालाघाट के पाथरी ग्राम में की रात्रि चौपाल
- राष्ट्र निर्माण में पं. गोविंद बल्लभ पंत का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- बहुत तेजी से तरक्की कर रहा उत्तर प्रदेश का वस्त्र उद्योग: ब्रजेश पाठक
- आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, शिक्षा को नई दिशा देने का माध्यम : ब्रजेश पाठक
- Meta का नया AI Agent Muse करेगा आपके काम ऑटोमेटिक! ईमेल भेजने से लेकर टिकट बुकिंग तक संभालेगा खुद
- AI से इंसानों के खत्म होने का खतरा? Anthropic के सेफ्टी लीड ने बताया 10% से ज्यादा चांस
- चीन के लिए काल बनी ब्रह्मोस मिसाइल! समुद्र में बैठे दुश्मन के ठिकानों को पलभर में कर सकती है तबाह
- दो मंजिला मालगाड़ी से बदलेगी देश की तस्वीर! चीन-अमेरिका से अलग भारत का DFC मॉडल, जानें आपकी जिंदगी पर असर


