भोपाल
रवीन्द्र भवन, भोपाल में गुरुवार को ‘टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव – विश्व रंग’ का भव्य शुभारंभ हो रहा है, जो चार दिनों तक संस्कृति, साहित्य, कला, संगीत और विचारों का अनूठा समागम होगा। इस बार विश्व रंग का सातवाँ संस्करण 40 देशों के प्रतिनिधियों, 1000 से अधिक प्रतिभागियों और 90 विशिष्ट सत्रों के साथ और भी व्यापक और बहुआयामी स्वरूप में प्रस्तुत हो रहा है। उद्घाटन अवसर पर म.प्र. के राज्यपाल माननीय मंगुभाई पटेल, मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति श्री पृथ्वीराज सिंह रूपन, म.प्र. के संस्कृति मंत्री श्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी और आरएनटीयू के कुलाधिपति एवं विश्व रंग निदेशक श्री संतोष चौबे की गरिमामयी उपस्थिति होगी।
कार्यक्रम का आगाज सुबह 12 बजे शोभा यात्रा एवं प्रदर्शनी उद्घाटन से होगा। इस दौरान असमिया एवं मालवी लोकनृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। शाम के उद्घाटन सत्र के दौरान विश्वरंग मानद अंलकरण प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद सांस्कृतिक सत्र का आयोजन होगा जिसमें दिल्ली के श्रीराम केंद्र के कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका – कृष्णा की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में मप्र के माननीय मुख्य मंत्री श्री मोहन यादव जी उपस्थित होंगे।
विश्वरंग के अतंर्गत वनमाली पत्रिका एवं रंग संवाद प्रदर्शनियों; ऋषि-वैज्ञानिक प्रदर्शनी; गिरमिटिया : संघर्ष, स्मृति और स्वाभिमान की गाथा; 100 वर्षों की समाचार – पत्र हेडलाइन आधारित ऐतिहासिक प्रदर्शनी; गोंड पेटिंग प्रदर्शनी; भील पेंटिंग प्रदर्शनी ; टैगोर राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी ; टैगोर बाल चित्रकला प्रदर्शनी ; मानव संग्रहालय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार को किया जाएगा।
पारंपरिक भारतीय व्यंजनों की सुगंध से सजे स्टॉल भी फूड फेस्टिवल के तहत आम जनमानस के लिए ओपन होंगे। इसमें प्रमुख रूप से गुजराती, उड़िया, निमाड़ी एवं अन्य भारतीय पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल शामिल होंगे।
Friday, April 17
Breaking News
- बद्रीनाथ पहुंचे CDS, चारधाम यात्रा की तैयारियों का किया ग्राउंड निरीक्षण, 3 दिन बाद होगी शुरुआत
- महिला आरक्षण के बाद 6 राज्यों में 400 से अधिक सीटें, लोकसभा चुनाव की तस्वीर होगी पूरी
- 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 4 प्रदेशों में हीटवेव की चेतावनी; जानिए आज का मौसम
- जयपुर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, महिलाओं ने जेसीबी पर फेंके पत्थर
- बिहार बीजेपी में कोर वोटर नाराजगी, सोशल मीडिया पर बढ़ी बहस
- शुक्र गोचर 2026: वृषभ राशि में प्रवेश से इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
- बिहार में गन्ना किसानों को राहत, हर जिले में बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर
- रणबीर, आलिया और विक्की कौशल स्टारर ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट का ऐलान
- क्या 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? ICC ने शुरू की जांच, इस देश के खिलाड़ी पर शक
- ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर भक्ति का उमड़ा सैलाब, मोहन यादव ने किया शंकराचार्य प्रकटोत्सव का शुभारंभ


