राजकोट
कप्तान रिंकू सिंह और आर्यन जुयाल की शतकीय पारियों के दम पर उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के खिलाफ 227 रन से फतह हासिल की। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में लगातार दूसरी जीत के साथ उत्तर प्रदेश ग्रुप बी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर पहुंच गया है। सानोसारा क्रिकेट ग्राउंड ए में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपी की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के खेल में 4 विकेट खोकर 367 रन बनाए। इस टीम को महज 3 के स्कोर पर अभिषेक गोस्वामी (1) के रूप में झटका लगा। यहां से ध्रुव जुरेल ने आर्युन जुयाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन जुटाते हुए टीम को 99 के स्कोर तक पहुंचाया।
जुरेल 57 गेंदों में 11 चौकों के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद आर्यन जुयाल ने समीर रिजवी के साथ 71 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।
यह टीम 31.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर 170 रन बना चुकी थी। यहां से कप्तान रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आर्यन जुयाल के साथ चौथे विकेट के लिए 83 गेंदों में 134 रन की साझेदारी करते हुए यूपी को 300 के पार पहुंचा दिया। आर्यन जुयाल ने 118 गेंदों में 8 छक्कों और 7 चौकों के साथ 134 रन की पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह ने 60 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 11 चौके शामिल थे।
विपक्षी टीम के लिए तरनप्रीत सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि संदीप शर्मा और निशंक बिरला ने 1-1 विकेट निकाला। इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम 29.3 ओवर में महज 140 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान मनन वोहरा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि तरनप्रीत सिंह ने 24 रन की पारी खेली, लेकिन चंडीगढ़ को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से जीशान अंसारी ने 4 विकेट निकाले, जबकि विपराज निगम ने 2 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा, कार्तिक त्यागी, वैभव चौधरी, प्रशांत वीर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
Sunday, March 29
Breaking News
- राजस्थान का ‘स्कॉटलैंड’ बना बांसवाड़ा, जगमेरू हिल्स पर बनेगी भव्य ‘राम वाटिका’
- हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को गिफ्ट की मर्सिडीज कार, जानें इसकी कीमत
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा
- उदंती टाइगर रिजर्व में दुर्लभ वन्यजीवों की झलक, AI और पारंपरिक ज्ञान से मिली बड़ी सफलता
- आईपीएल 2026 और पीएसएल के बीच प्राइज मनी की बड़ी जंग
- देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- MP में बनाए जाएंगे 10 नए एयरपोर्ट, इन दो शहरों में शुरू हुआ काम; CM मोहन यादव ने क्या कहा?
- जल संरक्षण का कोरिया मॉडल बना राष्ट्रीय उदाहरण- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की सराहना
- भोपाल में अवकाश की तारीख बदली, 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, 31 मार्च को खुलेंगे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला: बालिग महिला की सहमति से बने संबंध को रेप नहीं माना जाएगा


