नई दिल्ली
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि विकसित राष्ट्र की दिशा में कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए 'एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम' के मंत्र के साथ एक व्यापक जन आंदोलन शुरू किया गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को एक "महाआंदोलन" करार दिया, जिसमें वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधे संवाद और साझेदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बातचीत में कहा कि कृषि मंत्री, कृषि विभाग के अधिकारी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वैज्ञानिक, उन्नतशील किसान और राज्य सरकारों के कृषि विभाग, सभी एक टीम के रूप में मिलकर कार्य कर रहे हैं। यह टीम भावना ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यह महाआंदोलन खेती को बेहतर बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन लागत को घटाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और किसान साथ बैठकर चर्चा कर रहे हैं कि खेती को कैसे अधिक उन्नत और लाभकारी बनाया जाए।
कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि चौथी तिमाही में कृषि क्षेत्र की विकास दर 5.4 प्रतिशत रही है। यह हमारे मेहनती किसानों की मेहनत और सरकार की नीतिगत पहलों का परिणाम है। मैं अपने सभी किसानों को प्रणाम करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में हुए नीतिगत सुधारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन सुधारों का सीधा लाभ अब किसानों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के पानीपत में किसानों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने राज्य के किसानों से इस महायज्ञ में शामिल होकर उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने और अपनी आय बढ़ाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है।
शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित खेती का संकल्प देश के प्रत्येक कोने और प्रत्येक गांव तक पहुंच रहा है। किसानों का जीवन बदलने वाले इस अभियान से जन-जन जुड़ रहा है।
Thursday, April 2
Breaking News
- मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की
- EV पर ‘फ्री सवारी’ खत्म, अब देना होगा रोड टैक्स—महंगे होंगे इलेक्ट्रिक वाहन
- ‘सुन लो ऐ पड़ोसी…’ राजनाथ सिंह की सख्त चेतावनी, बोले- अबकी बार होगा निर्णायक वार
- वंदे भारत के खाने पर सवाल: महिला यात्री को एलर्जी, बच्चे की तबीयत बिगड़ी
- एमपी के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, 65 की उम्र के बाद भी NHM में काम का मौका
- कोर्ट की अंतरात्मा झकझोर दी, इतना अश्लील गाना, हनी सिंह और बादशाह को हाईकोर्ट की फटकार, विवादित गाने को हटाने का आदेश
- महिला आरक्षण और परिसीमन पर सरकार का बड़ा दांव, लोकसभा में 816 सीटों के साथ 273 सीटें होंगी आरक्षित
- होर्मुज संकट पर UK की बड़ी पहल, 35 देशों की इमरजेंसी बैठक में भारत भी शामिल
- अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर को अल्स्टर यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट से किया सम्मानित और 60 साल पुराने उस शहर के किस्से ने भावुक किया
- झारखंड के डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई पर लगा स्थायी विराम, 5 हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा हुई समाप्त


