सिंगरौली
आज कोरावल क्षेत्र का अग्रणी सामाजिक संगठन कोरावल विकास मंच के कार्यालय का उद्धघाटन तेलीयागंज तिराहा बगदरा पोस्ट कुलकवार तहसील चितरंगी जिला सिंगरौली( म. प्र.) मे किया गया। इस उदघाटन कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस मौके पर कोरावल विकास मंच के अध्यक्ष डॉ रमा शंकर सिंह ने कहा कि हम सभी कोरावल क्षेत्र वासियों के लिए आज का दिन गौरव का दिन है क्योंकि कार्यकर्ताओं के लिए यह कार्यालय आस्था का केंद्र होगा जिसमें हम सभी वरिष्ठ सामाजिक और क्षेत्र के लोगो के साथ कोरावल क्षेत्र के विकास की रणनीति तय होगी, साथ ही साथ वहीं पर कोरावल विकास मंच के पदाधिकारियों ने बैठक कर आगामी विकास कार्यों पर चर्चा किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित वरिष्ठ समाज सेवी राम कृपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि शिव शंकर सिंह प्राचार्य, फालगो सिंह गुर्जर, लाल बहादुर सिंह, सुनील गुप्ता, सचिव शिवगंगा साहू, उपाध्यक्ष लाल सुंदर सिंह, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह बैस,राम सजीवन कोल, सह सचिव पुष्पेंद्र सिंह, पवन गुप्ता, अमरेश सिंह बैस, रामपाल, इंद्र कमल सिंह, सहित क्षेत्र के कई सम्मानित युवा साथी सहित कोरावल विकास मंच के कार्यकर्ता पदाधिकारी और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस दौरान कोरावल विकास मंच के सचिव शिवगंगा साहू द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार करते हुए आग्रह किया कि हम सभी लगातार इस आस्था के केंद्र में बैठकर लगातार क्षेत्र के विकास की चिंता समय समय पर करते हुए शासन प्रशासन को अवगत कराते रहेंगे!!
Saturday, March 21
Breaking News
- 1 अप्रैल से ई-चालान जमा करना होगा आसान, OTC सुविधा शुरू, बैंक को मिलेगा सीधा डेटा
- प्रदेश के 42 जिलों में तबाही, ओलावृष्टि-बारिश से फसलें बर्बाद, 14 जिलों में आज भी खतरा
- 9 साल में बदला उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा, एक्सप्रेसवे से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी तक ऐतिहासिक छलांग
- योगी सरकार की ‘नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना’ से डेयरी सेक्टर में आ रही नई क्रांति
- हर्षित राणा IPL से पूरी तरह बाहर, KKR ने रिप्लेसमेंट के लिए 5 ऑप्शन किए तैयार
- बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जल्द: टॉपर को मिलेंगे 2 लाख रुपए, छात्रों में उत्साह
- बिलासपुर डैम का गेट टूटा: मूसलाधार बारिश से हाईवे पर बाढ़, खेत हुए जलमग्न
- ईद पर मथुरा में बवाल, ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या पर हाईवे जाम, गौ-सेवक की मौत से भड़का गुस्सा
- व्यापार, शिक्षा और समाज सेवा सभी क्षेत्रों में सिंधी समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में प्रदेशभर में जन-जागरूकता कार्यक्रम, 21 मार्च को महिलाओं-बच्चों के अधिकारों पर विशेष ध्यान


