जबलपुर
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में प्रख्यात जादूगर श्री एस.के.निगम के 77 वाँ जन्मदिन भव्यता से मनाया गया। इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने रंगों के पवित्र पर्व होली की शुभकामनाएं दी।साथ ही श्री एसके निगम जो कि जादू के क्षेत्र में उच्च श्रेणी के कलाकार है,उनकी 77वाँ जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जादू, भारत की एक प्राचीन कला है और यह कला इतनी विख्यात थी, कि लोग भारत को ही जादूगरों का देश कहने लगे थे। दुनिया में विख्यात कलाकार भारत में ही पैदा हुए और भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि अन्य कलाओं के संरक्षण की तरह जादू कला का संरक्षण भी होना चाहिए, जो दिशा भ्रम,मन के भ्रम के साथ कौतूहल व मन की शांति भी पैदा करती है। उन्होंने संस्कारधानी से इस कला का संरक्षण करने वाले कलाकारों का शाल,साफा व अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, लुधियाना पंजाब से जादूगर श्री मोगेंबो,हैदराबाद से श्री श्यामला वैद्य, जयपुर से श्री हरीश यादव के साथ शहर के प्रतिष्ठित लोग व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
Monday, February 9
Breaking News
- RBI का बड़ा फैसला: MSME सेक्टर को राहत, 20 लाख तक मिलेगा कोलैटरल-फ्री लोन
- टोल-फ्री नम्बर 1962 बना लाइफ लाइन, घोड़े के बच्चे को मिला नया जीवन
- परीक्षा की तैयारी मेहनत से करें, तनाव लेकर नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- पहली नजर में वेटर से प्यार, 7 साल बाद एक फोन… और बन गई पति की कातिल: अंजू की खौफनाक कहानी
- अप्रकाशित किताब लीक मामला: जनरल नरवणे से जुड़ी FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
- दिल्ली में 5-स्टार होटल बने ‘सोने के महल’! अचानक लाखों में पहुंचा रूम किराया, क्या है असली वजह?
- पैदल बिहार घूमेंगे तेज प्रताप यादव, होली के बाद शुरू होगी यात्रा; प्रशांत किशोर स्टाइल में संगठन विस्तार
- रिश्तों पर दाग: बेटी ने मां का भरोसा तोड़ा, प्रेमी को भेज दिए निजी फोटो
- बंधुआ और बाल श्रम मुक्त मध्यप्रदेश हमारा लक्ष्य: श्रम मंत्री श्री पटेल
- ‘फॉर्मूला भारत 2026’ में MIT ADT विश्वविद्यालय की शानदार उपलब्धि


