जालंधर
सनी देओल, रणदीप हुड्डा स्टारर हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ मुश्किलों में घिरती दिख रही है। फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। जालंधर के थाना सदर में सनी देओल, रणदीप हुड्डा समेत टीम के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। जालंधर के थाना सदर में ‘जाट’ फिल्म के अभिनेता सनी देओल, रणदीप हुड्डा, वीनित कुमार, निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी, प्रोड्यूसर नवीन मलिनेनी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। फिल्म के सदस्यों पर मामला जालंधर के गांव फोलरीवाल निवासी विकल्फ गोल्ड के बयानों पर दर्ज हुआ है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 299 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।
ईसाई समुदाय ने हाल ही में ‘जाट’ फिल्म में एक सीन को लेकर पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था। समुदाय का आरोप है कि फिल्म के एक सीन में प्रभु यीशु और धर्म से जुड़ी पवित्र चीजों की बेअदबी की गई है, जिसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को मामला दर्ज करवाने की मांग के साथ पत्र सौंपा था। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि 'जाट' मूवी में प्रभु यीशु मसीह के सलीब (लकड़ी का बना क्रॉस) वाले दृश्य की नकल करके ईसाईयों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है।
'जाट' का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। सनी देओल के साथ फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा खतरनाक खलनायक 'रणतुंगा' के किरदार में हैं। फिल्म में उर्वशी रौतेला का एक आइटम सॉन्ग 'टच किया' भी है।
हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई फिल्म 'जाट' का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के साथ मिलकर किया है।
10 अप्रैल को रिलीज हुई 'जाट' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सफलता से उत्साहित निर्माताओं ने जाट 2 की घोषणा भी कर दी है। निर्माताओं ने बताया कि जाट 2 नए मिशन के साथ दर्शकों के सामने आएगी।
Monday, April 13
Breaking News
- वैभव सूर्यवंशी आज बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, कितने रन की जरूरत और कौन सा कीर्तिमान होगा टूटने वाला
- गुवाहाटी ग्राउंड स्टाफ को 25 लाख इनाम, बारिश में भी संभाला मैदान
- बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन पर बड़ा हादसा टला: मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, 25 डिब्बे हुए अलग
- झारखंड के कक्षा 9 के छात्रों को जुलाई-अगस्त में मिलेंगी नई किताबें
- भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े फैसले की ओर बढ़ेगा: पीएम मोदी ने कहा, देश की विकास यात्रा में ऐतिहासिक कदम
- रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का भव्य समापन, हजारों किसानों के साथ कृषि बदलाव का नया संकल्प
- एमपी कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, पार्टी में मची हलचल
- रांची में मुरी-चांडिल रेल डबल लाइन परियोजना को जल्द मिल सकती है मंजूरी
- संजू सैमसन के दम पर मजबूत CSK, KKR के सामने कड़ी चुनौती
- बैसाखी 2026: 14 अप्रैल को मनाया जाएगा फसल और खुशियों का महापर्व


