नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी परिवारवाद को संविधान और लोकतंत्र से ऊपर मानते हैं। बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी का असल मुद्दा भारत का चुनाव आयोग नहीं है, बल्कि 'ईएमआई' है। उन्होंने कहा कि ये ईएमआई वो नहीं जो भरी जाती है। इस ईएमआई का मतलब इंदिरा की आपातकालीन मानसिकता और इंदिरा के पोते की हकदारी वाली मानसिकता को बनाए रखना। गांधी परिवार मानता है कि परिवार तंत्र, लोकतंत्र से ऊपर है।
शहजाद पूनावाला ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और इंदिरा गांधी के करीबी सहयोगी देवकांत बरुआ ने कहा था कि भारत इंदिरा है, इंदिरा भारत है', यह परिवार आज भी उसी सोच को अपनाए हुए है, जो संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से ऊपर परिवारवाद को रखता है।
पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी को लगता है कि परिवार तंत्र संविधान तंत्र से ऊपर है। इसलिए अगर वे चुनाव हार जाते हैं तो चुनाव आयोग खराब हो जाता है। अगर कोर्ट में केस हार जाते हैं तो न्यायपालिका खराब है, लेकिन जब तेलंगाना में कांग्रेस चुनाव जीतती है तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। झारखंड के चुनाव परिणाम के बाद भी राहुल गांधी को कोई शिकायत नहीं होती। जम्मू-कश्मीर में भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
पूनावाला ने आगे कहा कि राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट गए। कोर्ट ने उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को 'निराधार' करार दिया। उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस के शासन को 'खटाखट गड्ढा मॉडल' करार देते हुए इसे 'लूट, झूठ और फूट' का मॉडल बताया। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में कांग्रेस का 'लूट, झूठ और फूट मॉडल' साफ दिखता है। 'लूट' का उदाहरण है मुडा, शराब, आवास और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें। उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया आपस में कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं और कुर्सी की लड़ाई में इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
Thursday, February 26
Breaking News
- चांदी में ₹5000 की बड़ी गिरावट, सोना भी फिसला… शेयर बाजार ने भी बदली चाल
- वेस्टइंडीज के सामने दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी की कड़ी परीक्षा
- ESIC :40 साल से ऊपर के लोगों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप, एक करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा
- बस्तर में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, जल्द निकलेंगी 1500 भर्तियां
- मध्य प्रदेश में 25 लाख का होम लोन लेने पर मिलेगी सब्सिडी, जानें कौन सी होगी शर्त
- CG Budget: गजेंद्र यादव और विजय शर्मा के विभागों को मिले सबसे ज्यादा रुपये, शिक्षा और ग्रामीण विकास पर दिया गया जोर
- यूपी सरकार का होली से पहले तोहफा, 38 लाख छात्रों को मिलेगा फायदा
- ‘रामायण सर्किट’ से जुड़ेगा जबलपुर-गोंदिया रेल प्रोजेक्ट, 5,236 करोड़ की मंजूरी, नक्सल मुक्त इलाके को मिलेगा लाभ
- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर बड़ा अपडेट, लाखों वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत
- अर्चना चिटनिस की पहल से रंग लाई, भोपाल-भुसावल के बीच नई ट्रेन का रास्ता हुआ साफ, विस में प्रस्ताव पारित


