रायपुर
राज्य शासन द्वारा बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा में स्थित अरपा नदी पर पचरीघाट के पास बैराज निर्माण कार्य के लिए 64 करोड़ 75 लाख की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना जल संरक्षण, पेयजल आपूर्ति तथा भू-जल संवर्धन के उद्देश्य से प्रस्तावित की गई है।
निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व योजना की तकनीकी स्वीकृति, विभागीय नियमों के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार प्रदान की जाएगी। सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण करने के पश्चात कार्य प्रारंभ किया जाएगा तथा कार्य पूर्ण होने के उपरांत योजना का पूर्णता प्रमाण-पत्र शासन को सौंपा जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत समस्त कार्यों का क्रियान्वयन बजट शीर्ष ष्लघु सिंचाई पर पूंजी परिव्ययष् के अंतर्गत किया जाएगा। योजना हेतु वित्त विभाग द्वारा भी अपनी सहमति प्रदान कर दी गई है।
राज्य शासन द्वारा मुख्य अभियंता को यह निर्देशित किया गया है कि वे कार्य पर नियमित नियंत्रण रखें तथा वित्तीय नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मितव्ययता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। किसी भी प्रकार की लागत वृद्धि स्वीकार्य नहीं होगी। जल संसाधन विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राज्य के जल संसाधनों का समुचित दोहन कर आमजन को अधिकतम लाभ प्रदान किया जा सके।
Thursday, March 12
Breaking News
- मुकेश मल्होत्रा बने रहेंगे विजयपुर के विधायक, HC ने अपने फैसले पर लगाया स्टे
- नक्सलियों के डंप से बड़ी बरामदगी: 3.61 करोड़ कैश, 1 किलो सोना और AK-47 समेत 101 हथियार जब्त
- 10,000 चूजों की क्षमता वाले एयर कंडीशनर मुर्गी फार्म का संचालन कर रही है माँ लक्ष्मी महिला समूह
- बिलासपुर की पीहू को ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से मिला नया जीवन, सफल ऑपरेशन के बाद पूरी तरह स्वस्थ
- सिलिंडर के लिए घंटों लाइन, फिर भी खाली हाथ; नाराज़ लोग डीएम आवास पहुंचे, जमकर हंगामा
- NEET UG 2026: करेक्शन का मिलेगा मौका, MBBS की 1.29 लाख सीटों के लिए 22.60 लाख आवेदन
- पति आदित्य धर के जन्मदिन पर यामी गौतम ने लुटाया प्यार, शेयर कीं खास अनदेखी तस्वीरें
- बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: बकाया बिल जमा करने पर छत्तीसगढ़ सरकार देगी भारी छूट
- नंबर प्लेट में गड़बड़ी होने पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, बिलासपुर पुलिस ने संचालकों को दिए कड़े निर्देश
- प्रहलाद के साथ सीएम मोहन यादव की शिवराज से मुलाकात, दिल्ली में हुई मीटिंग में तय हुआ सरसों पर भावांतर और तुअर की खरीद


