नई दिल्ली
कोलकाता सामूहिक बलात्कार मामले पर सियासत तेज हो गई है। इस जघन्य घटना को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री हों, वहां इस तरह की घटनाएं होना कहीं न कहीं उनकी विफलता का प्रमाण है। भाजपा सांसद ने कहा, "हम (मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी से स्पष्टीकरण नहीं मांग रहे हैं। हम उनसे माफी मांगने और इस्तीफा देने के लिए कह रहे हैं। वह जल्द से जल्द इस्तीफा सौंपें।"
उन्होंने कहा कि जिस राज्य में महिला मुख्यमंत्री हों, वहां महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता होनी चाहिए। इतनी असंवेदनशीलता और क्रूरता क्यों है? पीड़िता ने खुद बयान जारी किया है। अगर इसे ध्यान से पढ़ें तो एक बात साफ हो जाती है कि गैंगरेप का यह पूरा दुष्चक्र कहीं न कहीं राज्य प्रायोजित है। यह राजनीतिक दृष्टिकोण से प्रेरित एक क्रूर कृत्य है क्योंकि यह एक कॉलेज के छात्र संघ से जुड़ा है, जिसका मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा है।
भाजपा सांसद ने कहा कि मनोजीत मिश्रा खुद तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा का सचिव रह चुका है। वह तृणमूल कांग्रेस का सदस्य है।
पात्रा ने कहा कि ममता बनर्जी बलात्कार के इन सभी क्रूर मामलों को बहुत हल्के में लेती हैं। सांसद कल्याण बनर्जी के बयान को ही देख लीजिए। वह कहते हैं कि 'अगर दोस्त ही दोस्त का बलात्कार करे तो हम क्या कर सकते हैं?' सरकार यह कह रही है कि वह कुछ नहीं कर सकती। संबित पात्रा ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेरप की पीड़िता का वह पत्र भी पढ़कर सुनाया, जिसमें उसने कहा कि उसके साथ शाम 7.30 बजे से लेकर रात 10.30 बजे तक गैंग रेप हुआ।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने एक कमेटी बनाई है जो मौके पर जाकर जांच करेगी। इसके सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी और सांसद बिपलब देब तथा मनन मिश्रा हैं। यह कमेटी जल्द ही मौके का दौरा कर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगी।
Saturday, March 14
Breaking News
- 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाने का दावा, ईरान ने दुबई को घोस्ट टाउन बना दिया! ‘सबसे सुरक्षित’ शहर छोड़ भागे अमीर
- खुद फिट रहें और परिवार को भी करें प्रेरित- मंत्री विश्वास सारंग
- खुशखबरी: 92 हजार टन LPG लेकर भारत आ रहे दो बड़े जहाज, जल्द खत्म होगी गैस की किल्लत
- केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की वीसी में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव
- धुरंधर 2: द रिवेंज’ का धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद
- उरकुरा में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 करोड़ देने की घोषणा की
- तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना हुए 84 ईरानी नाविकों के शव, शिया देश ने बदला लेने की ली कसम
- भोपाल में सनसनी: हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटे पर जानलेवा हमला; अस्पताल तक पीछा कर चलाईं गोलियां
- शादी से इनकार पर युवती का अपहरण: पुलिस ने घेराबंदी कर छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार
- महिला पुलिस अधिकारियों की उपलब्धियों पर सेमिनार आयोजित, उत्कृष्ट विवेचना के लिए महिला अधिकारियों का सम्मान


