लातेहार
झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा जंगल में छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के तीन मोस्ट वांटेड नक्सलियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार नक्सलियों में लातेहार जिले का चंदवा निवासी संतोष उरांव, बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी आशीष उरांव और लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र निवासी बालक राम शामिल हैं।
लातेहार के डीएसपी अरविंद कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संतोष के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 23 नक्सली वारदात की एफआईआर दर्ज है। दूसरा नक्सली बालक राम भी नौ आपराधिक और नक्सली वारदातों में वांछित था। आशीष उरांव भी पूर्व में जेल जा चुका है।
बताया गया कि लातेहार के एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि हरगड़वा जंगल में हथियारबंद नक्सली किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कार्रवाई के लिए डीएसपी अरविंद कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। पुलिस की टीम ने जब जंगल में छापेमारी की तो नक्सलियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
नक्सलियों के पास से दो बंदूकें और सात जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं। सात मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। इन नक्सलियों ने पिछले महीने चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक गांव के पास ईंट भट्ठा पर फायरिंग की थी और एक मुंशी को गोली मार दी थी। उन्होंने हड़गड़वा स्थित संतोष सिंह की क्रशर इकाई पर भी गोलीबारी की थी।
हाल ही में पीआरए रोड कंस्ट्रक्शन के संचालकों से भी पीएलएफआई के नाम से लेवी की मांग की गई थी। नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार, अरविंद कुमार सिंह, श्रवण कुमार, राकेश कुमार महतो समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। गुरुवार को तीनों नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Saturday, March 7
Breaking News
- हफ्तेभर के युद्ध में ही हिली दुनिया, ईरान संकट के बीच उछले कच्चे तेल के दाम
- 11 महीने बाद MP में घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 महंगा, भोपाल में 918 रुपए में मिलेगा
- बालेन शाह की ‘सुनामी’ में उड़े नेपाल के कई दिग्गज, बहुमत की ओर RSP
- मोजतबा सुरक्षा कारणों से नहीं बनेंगे सुप्रीम लीडर?, ईरान में खामेनेई की मौत के बाद खाली है पद
- ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ बना संकटग्रस्त महिलाओं का सहारा, बस्तर में 1849 पीड़िताओं को दिलाई राहत
- दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर मामले में 4 और गिरफ्तार, बुलडोजर ऐक्शन की मांग
- निशांत कुमार ऐक्शन में आए, संजय झा के घर जेडीयू की मीटिंग में दिखे
- बस्तर में मलेरिया से निपटने की राष्ट्रीय तैयारी, मेडिकल कार्यशाला में बताए बचाव के उपाय
- पत्रकार हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम HC से बरी, लेकिन जेल में ही रहेगा डेरा प्रमुख
- अचानक ढीले पड़े ट्रंप के तेवर? रूसी तेल से और बैन हटा सकता है US


