इस्लामाबाद
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने खुद को पाक साफ बताते हुए अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि उनका देश इस हमले की किसी भी निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच में पूरा सहयोग देगा। आसिफ ने कहा , "हम किसी भी अंतर्राष्ट्रीय जांच के लिए तैयार हैं। अगर कोई भी निष्पक्ष जांच एजेंसी चाहे तो पाकिस्तान का पूरा सहयोग मिलेगा।" उन्होंने भारत के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि हमले में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों का हाथ है।
आसिफ ने भारत पर आरोप लगाया कि वह इस हमले के बहाने सिंधु जल संधि को निलंबित कर रहा है और इस पूरे घटनाक्रम का घरेलू राजनीति में लाभ उठाना चाहता है। "भारत ने बिना किसी जांच और सबूत के पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है," उन्होंने कहा।पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई और कहा, "हम किसी भी तरह का युद्ध नहीं चाहते। अगर हालात बिगड़े तो यह पूरे क्षेत्र के लिए तबाही ला सकता है।"
भारत ने इस हमले के पीछे 'द रेसिस्टेंस फ्रंट' (TRF) का हाथ बताया है, जिसे वह पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों का नया चेहरा मानता है। इस पर सफाई देते हुए आसिफ ने कहा, "लश्कर-ए-तैयबा अब निष्क्रिय है। पाकिस्तान में उनका कोई नेटवर्क नहीं है। जो बचे हैं वे या तो नजरबंद हैं या हिरासत में। वे अब किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि में शामिल नहीं हैं।" हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हाल के वर्षों में लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों में फिर से तेजी देखी गई है और इसके नेता पाकिस्तान में खुलेआम रह रहे हैं।
Thursday, February 12
Breaking News
- 12 फरवरी का राशिफल: जानें किन राशियों में हो सकते हैं बड़े बदलाव
- महाशिवरात्रि पर बागेश्वरधाम में भव्य शादी महोत्सव: 301 जोड़े, 12 लाख श्रद्धालु और 5 किमी तिरंगा लाइटिंग
- भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की धमकी, सूर्या को दी चेतावनी
- नव निर्माण के नौ वर्ष : एमएसएमई से हथकरघा और खादी तक, रोजगार व आत्मनिर्भरता को नई रफ्तार देता बजट 2026-27
- मध्यप्रदेश की 9 स्टोन आधारित एमएसएमई इकाइयों ने जयपुर में इंडिया स्टोन मार्ट में की सहभागिता
- एमपी ट्रांसको के साथ कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनेगी पावर ग्रिड
- इंदौर नगर निगम में बड़ा एक्शन: पूर्व अधिकारी करोड़पति निकला, ED ने कुर्क की संपत्ति
- योगी सरकार का श्रमिकों पर बड़ा फोकस, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन समिति के गठन हेतु 200 करोड़ रुपये का प्रावधान
- ईरान पर हमले की योजना: सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
- हाईटेक जापान की हकीकत: तकनीक भले आगे, लेकिन गरीबी में जी रहे लोग


