नई दिल्ली
एनएसए अजीत डोभाल ने दो टूक कहा कि विदेशी मीडिया या जो भी लोग भारत के नुकसान को लेकर सवाल उठा रहे, वो हमें एक तस्वीर-वीडियो दिखाएं। हमने अब तक जो भी फोटो या सैटेलाइट इमेज सामने आए हैं उनमें पाकिस्तान के 13 एयरबेस और दूसरे ठिकानों पर एक्शन का पता चलता है। एनएसए डोभाल ने कहा कि विदेशी प्रेस ने कहा कि पाकिस्तान ने यह किया, वो किया… आप मुझे एक भी फोटो या सबूत दिखाइए जिसमें भारत में किसी इमारत को नुकसान हुआ हो, एक कांच तक टूटा हो… उन्होंने बातें लिख दीं और छाप दीं।
उन्होंने आगे कहा कि विदेशी मीडिया द्वारा जारी की गईं सैटेलाइट तस्वीरों में 10 मई से पहले और बाद में पाकिस्तान के 13 एयरबेस दिखाए गए, चाहे वह सरगोधा हो, रहीम यार खान हो या चकलाला। मैं सिर्फ वही बता रहा हूं जो उन्होंने अपनी रिपोर्टिंग में छापा। हममें यह क्षमता है कि अगर हम चाहें तो पाकिस्तान के एयरबेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि हमें अपनी स्वदेशी तकनीक विकसित करनी होगी।
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र यहां किया गया था। हमें इस बात पर गर्व है कि इसमें कितनी स्वदेशी सामग्री थी… हमने पाकिस्तान के आर-पार नौ आतंकवादी ठिकानों पर निशाना साधने का फैसला किया, ये सीमावर्ती इलाकों में नहीं थे। हम कोई भी निशाना नहीं चूके। हमने इसके अलावा कहीं और निशाना नहीं साधा। यह उस बिंदु तक सटीक था जहां हमें पता था कि कौन कहां है? पूरे ऑपरेशन में 23 मिनट लगे। आप मुझे एक भी तस्वीर बताइए जिसमें भारत की तरफ से हुआ कोई नुकसान दिखाई दे रहा हो।
Thursday, February 26
Breaking News
- आज का राशिफल (26 फरवरी 2026): मेष से मीन तक, जानें किसकी किस्मत चमकेगी और किसे रहना होगा सावधान
- संगठन विस्तार में जुटी BJP: मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की नई सूची जारी, जानें किसे मिली जिम्मेदारी
- रमजान में खूनी वारदात: सेहरी के वक्त मजाक पड़ा भारी, दोस्त ने दोस्त को मारी गोली
- गोवा में सियासी टकराव: सावंत की अपील ठुकराकर विधायक बोरकर का भूमि उपयोग नियमों पर आंदोलन तेज
- कूनो राष्ट्रीय उद्यान में फॉरेस्ट ऑउलेट का दिखाई देना, शुभ संकेत
- विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु वर्ग के कल्याण और मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राज्यमंत्री गौर
- दिल्ली में नस्लीय टिप्पणी पर CM रेखा गुप्ता का कड़ा रुख, बोलीं- भेदभाव करने वालों को नहीं मिलेगी माफी
- मध्यप्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
- बंगाल SIR विवाद गरमाया: BJP ने पूर्व मुख्य सचिव की गिरफ्तारी की मांग तेज की
- हृदयघात से बेहोश व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने समय पर सीपीआर देकर बचाया


