भोपाल
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खरगोन जिले में 33 केवी लाइन के मेंटीनेस के लिए मंगलवार को नाव की मदद लेना पड़ी। खरगोन जिले में 132 केवी तोरणी अति उच्चदाब ग्रिड से 33 केवी फीडर के माध्यम से अजन गांव, दौड़वा में बिजली वितरण होता है। तोरणी धनगांव 33 केवी फीडर पर इंसुलेटर से कंडक्टर झुलने की अवस्था में आने से बिजली कंपनी कर्मचारियों ने विधिवत परमिट लेकर इसे सुधारने के लिए मंगलवार को योजना बनाई। अंजनगांव वितरण केंद्र प्रभारी इंजीनियर श्री अंकित पटेल की अगुवाई में छः कर्मचारियों ने मेंटीनेस गतिविधियां प्रारंभ की, नावली तालाब के किनारे जहां पोल थे, वहां बारिश का पानी जमा होने पर नाव की मदद से कंडक्टर तार ठीक किए गए, उन्हें पोल पर ठीक से कसा गया एवं 33 केवी लाइन के मेंटीनेस के अन्य जरूरी कार्य किए गए। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खरगोन जिले के बिजली कर्मचारियों के इस कार्य की प्रशंसा की हैं।
Tuesday, February 3
Breaking News
- एम्स भोपाल ने किया कमाल! डॉक्टरों ने ‘होल लंग्स लैवेज’ जैसी जटिल प्रक्रिया से मरीज को बचाया
- शैला महोत्सव का भव्य आयोजन, विधायक नारायण सिंह पट्टा ने बढ़ाया उत्साह
- नागपुर AIIMS में मासूम की मौत, कफ सिरप से हुई किडनी की गंभीर समस्या
- India-US ट्रेड डील का धमाका! शेयर बाजार रॉकेट, सेंसेक्स 2500 अंक उछला, निफ्टी +700
- शिवराज ने दी रायसेन को खुशखबरी: सरकार से रोप-वे की अनुमति मिली
- India-US Deal का मास्टरमाइंड! पद संभालते ही 21 दिन में ‘गेम चेंजर’ बन गया ये शख्स
- टैरिफ पर खुशखबरी के बीच PM मोदी का संदेश—‘आत्मविश्वास से ही सब कुछ संभव’
- 7-सीटर कारों की धूम! जनवरी 2026 में रेनो इंडिया की बिक्री 33% उछली
- दिल्ली प्राइवेट स्कूल फीस कानून पर सरकार का जवाब, सुप्रीम कोर्ट को बताया—2025-26 सत्र में लागू नहीं
- बलूचिस्तान में हिंसा की आग! BLA का ‘ऑपरेशन हेरोफ’ फेज-2 जारी, 200 पाक सैनिकों को मारने का दावा


