किर्गिस्तान
किर्गिस्तान ने निपाह वायरस के खतरे के मद्देनजर भारत से जानवरों और पशु उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक और दूसरे सबसे बड़े शहर ओश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों की जांच भी कड़ी कर दी गई है। रूस की समाचार एजेंसी तास के अनुसार, "भारत में फैल रहे निपाह वायरस को देखते हुए बिश्केक और ओश आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों के लिए सख्त संक्रमण नियंत्रण उपाय लागू किए गए हैं।"
किर्गिस्तान के जल संसाधन, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की प्रेस सेवा ने कहा कि ये कदम भारत में निपाह वायरस के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए उठाए गए हैं। बिश्केक के मानस हवाई अड्डे पर आने वाले सभी यात्रियों की विशेष कंप्यूटरों के जरिए तापमान जांच की जा रही है। बुधवार को किर्गिस्तान के अधिकारियों ने भारत से जानवरों और पशु उत्पादों के आयात पर औपचारिक रूप से रोक लगा दी। किर्गिस्तान के मंत्रालय ने यह भी कहा कि निपाह वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है।
Wednesday, March 18
Breaking News
- 18 मार्च 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे सतर्क रहना होगा
- CBSE 10वीं बोर्ड: LOC जमा करने की प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता और जरूरी नियम
- ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
- पीएम मोदी से मिले Eknath Shinde, मिडिल ईस्ट युद्ध समेत अहम मुद्दों पर चर्चा
- बंगाल चुनाव में TMC का बड़ा दांव: सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित, भवानीपुर से ममता बनर्जी मैदान में
- कर्तव्यपालन, दूसरों की सेवा मानवता का आधार : राज्यपाल पटेल
- EPFO नियमों में बड़ा बदलाव: सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
- ईरान में सत्ता के गलियारों में हलचल, मोजतबा खामेनेई के लीक ऑडियो ने मचाया बवाल
- दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल


