इंदौर
इंदौर में बेतरतीब यातायात और जवानों द्वारा चालानी कार्रवाई और अवैध वसूली की खबरें तो आए दिन सामने आती ही हैं, लेकिन कुछ यातायात जवान ऐसे भी हैं जो अपना मूल कर्त्तव्य तो निभाते ही हैं, साथ ही समय-समय पर मानवीयता का परिचय देने से भी नहीं चूकते… ऐसा ही एक मामला नवलखा चौराहे का सामने आया, जब यातायात आरक्षक 1622 सुरेन्द्रसिंह गुर्जर बीच सड़क पर खड़ी एक लोडिंग रिक्शा को हटवाने के लिए चालक के पास पहुंचे… जब उसे वाहन रास्ते में से हटाने को कहा तो विजय नगर चालक ने गुर्जर से कहा – ''सर मुझे बचा लीजिए, मैंने जहर खा लिया है…'' इस पर आरक्षक ने तुरंत सब इंस्पेक्टर संत बहादुर सहित महिला आरक्षक ज्योति, भूली रडार, आरक्षक शैलेन्द्र त्यागी को ना सिर्फ इसकी जानकारी दी, बल्कि एक वैन को रूकवाते हुए उसे तुरंत एमवायएच तक भी ले गए और उसका तुरंत इलाज शुरू करवाया… बताया जाता है कि लोडिंग चालक का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया… लेकिन यातायात आरक्षक सुरेन्द्रसिंह गुर्जर और उनकी टीम की तत्परता से ऑटो चालक बच गया और उसका इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है तथा उसका मोबाइल संयोगितागंज थाने में जमा है और पुलिस मामले की जांच में भी जुटी है..!
Saturday, March 21
Breaking News
- 21 मार्च 2026 का राशिफल: जानें किसके लिए होगा दिन खास और कौन रहे सतर्क
- होर्मुज स्ट्रेट खोलने की तैयारी तेज: ट्रंप की नजर खर्ग द्वीप पर, क्या है अमेरिका का गेम प्लान?
- ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक: महिलाओं और बेरोजगारों को मासिक भत्ता, जानें 10 बड़े वादे
- उत्तम नगर में तनाव पर ओवैसी का बड़ा बयान: मुसलमान घर छोड़ने को मजबूर, ईद की खुशियां फीकी
- गैस संकट गहराया: रोज़ 50 हजार सिलेंडर की मांग, मिल रहे सिर्फ 1 हजार – उद्योग बंद होने की कगार पर: सिद्धारमैया
- CSK कैंप में पहुंचे संजू सैमसन, एमएस धोनी से लंबी बातचीत का वीडियो वायरल
- युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक : मंत्री सारंग
- प्रभारी मंत्री उइके ने सरई में मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन
- होर्मुज संकट पर कूटनीति तेज: पीएम मोदी ने ओमान-कतर समेत 5 देशों के नेताओं से की अहम बातचीत
- उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंडियन हैबिटैट सेंटर का किया अवलोकन


