नई दिल्ली
पिछले तीन दिनों से इंडिगो सहित कई एयरलाइंस के नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण देशभर में सैकड़ों उड़ानें रद्द हो रही हैं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे वे परेशान हैं। इस पर विपक्ष के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर मोनोपोली का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि आज हम सिर्फ दो एयरलाइंस की मोनोपोली देख रहे हैं, और नुकसान सिर्फ यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "यह पूरी तरह से एक अभूतपूर्व स्थिति थी, जिसकी वजह से आज हजारों और लाखों यात्री फंसे हुए हैं। यह बहुत अजीब स्थिति है, क्योंकि भारतीय एविएशन पहले से ही डुओपोली का शिकार है, एक है इंडिगो और दूसरी है एयर इंडिया। इसमें इंडिगो ऐसी एयरलाइन है, जिसके पास 70 प्रतिशत मार्केट शेयर है। अगर डीजीसीए को एफडीटीएल के पूरे नियम लागू करने ही थे, तो पहले ऑडिट करना चाहिए था।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब इंडिगो नहीं जा रही है तो दूसरी जगह जाने पर टिकट के लिए दस गुना तक ज्यादा कीमतें देनी पड़ रही हैं। यह सिर्फ सरकार की बदनीयति और गलत नीतियों की वजह से हो रहा है और आमजन को परेशानी हो रही है। सरकार की मोनोपाली का यह दुष्परिणाम है।
वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इंडिगो में कुछ समस्या जरूर आई है, लेकिन सरकार अपनी तरफ से उनकी समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव मदद दे रही है। विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं मिलता, इसलिए वे अनर्गल और आधारविहीन बातें करते हैं। मेरी अभी इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों से बात हुई है। वह समस्या का समाधान कर रहे हैं। अगले 24 घंटे में उनकी समस्या सुलझ जाएगी।
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि कस्टमर्स और हमारे लिए भी दिक्कतें हैं। अब बात यह है कि इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से टिकट के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं, जो मध्यम वर्गीय परिवारों की खरीदने की क्षमता से बाहर है।
Wednesday, February 18
Breaking News
- 18 फरवरी का राशिफल: आज किन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें पूरा भविष्यफल
- रामदास आठवले का बड़ा बयान: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की वापसी मुश्किल
- मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बिहार का दुर्भाग्य: तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, बोले- ‘अचेत और कठपुतली CM’
- Visa Free Travel: भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब 56 देशों में बिना वीजा घूमने का मौका
- एमपी में मिलावट का बड़ा खुलासा: मसालों में भूसी और लकड़ी का बुरादा, लोगों की सेहत पर खतरा
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
- पोर्न स्टार बनने की सनक में हैवान बना पति, पत्नी का निजी वीडियो किया वायरल, मचा हड़कंप
- जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, बोले– डील करो वरना भुगतना होगा अंजाम
- कुबेरेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- ‘हम किसी का कर्ज उधार नहीं रखते’


