भोपाल
नगरीय प्रशासन एवं आवास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे की उपस्थिति में शुक्रवार को राजधानी भोपाल के ई-7 क्षेत्र में जैट पेचर तकनीक के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों में सड़कों पर गड्ढों को भरने के कार्य का डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। आयुक्त श्री भोंडवे ने बताया कि यह अत्याधुनिक मशीन नगरीय क्षेत्रों में सड़कों के गड्ढों से नागरिकों को शीघ्र राहत दिलाने में उपयोगी सिद्ध होगी। यह तकनीक कम समय में, परिशुद्धता के साथ गड्ढे भरने का कार्य करती है। इसमें सड़क निर्माण सामग्री का विशेष मिश्रण प्रयुक्त होता है, जो प्रेशराइज इंजेक्शन तकनीक पर आधारित है। डेमोन्स्ट्रेशन के अवसर पर नगर निगम की अपर आयुक्त सुश्री टीना यादव, प्रमुख अभियंता श्री प्रदीप मिश्रा, अधीक्षण यंत्री श्री जीवेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Tuesday, April 21
Breaking News
- 21 अप्रैल राशिफल: कुछ राशियों के लिए शुभ दिन, कुछ को मिल सकती हैं नई चुनौतियाँ
- जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
- पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रीवा में हुआ आत्मीय स्वागत
- मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- विज्ञान मंथन यात्रा से विद्यार्थियों की तीक्ष्ण होगी वैज्ञानिक दृष्टि
- मध्य प्रदेश के जंगलों में धधकती आग, हर दिन 60 जगह जल रही है, अमरकंटक के बाद इन शहरों पर बढ़ा खतरा


