पटना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून को लागू नहीं करने के ऐलान पर बिहार सरकार में राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। बिहार सरकार में राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जब संसद से कोई कानून पारित होता है, तो उसे पूरे देश में लागू किया जाता है। मैं उनसे (ममता बनर्जी) पूछना चाहता हूं कि वह इसे (वक्फ कानून) अपने यहां क्यों नहीं लागू करना चाहती हैं। ये कानून मुसलमानों के हित का है और इसमें भी ये विशेषकर पसमांदा मुसलमानों के हित में हैं। मगर, ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं और पश्चिम बंगाल के लोग इस बात को समझ रहे हैं। इस बार उन्हें समझ में आ जाएगा।"
उन्होंने आगे कहा, "विपक्ष ने तीन तलाक का भी ऐसे ही विरोध किया और सीएए के बारे में भी कहा था कि सभी मुसलमानों को देश से भगा दिया जाएगा। मगर, प्रधानमंत्री मोदी ने खुद कहा था कि एक भी मुसलमान देश से बाहर नहीं जाएगा, ये लोगों को भ्रमित करने का काम करते हैं और ऐसी किसी भी भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "वक्फ भारत के पार्लियामेंट से पास कानून है। ममता अगर इस फैसले को नहीं मानती हैं तो देश के कानून में इतने उपाय हैं कि उन्हें ठीक कर दिया जाएगा।"
बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "ममता बनर्जी सदैव वैसे लोगों का ही समर्थन करती रही हैं, जो इस राष्ट्र के विकास के बाधक रहे हैं। वक्फ कानून में राष्ट्र का विकास निहित है और इसमें पसमांदा, गरीब और अल्पसंख्यकों के विकास की बात कही गई है। मगर, ममता बनर्जी को कभी भी इस राष्ट्र के विकास की चिंता नहीं है बल्कि, उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है। वह वक्फ कानून का विरोध कुछ चुनिंदा मुसलमान नेताओं के इशारे पर कर रही हैं, जिनको वक्फ की संपत्तियों का लाभ मिलता है।"
Friday, March 20
Breaking News
- 20 मार्च 2026 का राशिफल: जानें किसका होगा दिन खास और कौन रहे सतर्क
- राम मंदिर हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
- सनातन विरोधी जगहों से दूर हो रही नई पीढ़ी — सीएम योगी का बड़ा बयान
- AIIMS भोपाल की नई पहल: अब बच्चों में आसानी से पहचान सकेंगे ऑटिज्म के लक्षण, टीचर्स को ट्रेनिंग
- पीएम मोदी का बड़ा संदेश: भारत के पावर सेक्टर में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को बुलावा
- छतरपुर में बच्चों की बहादुरी, आवारा कुत्तों के जबड़े से हिरण को बचाकर जंगल में छोड़ा
- गैस प्लांट हमले पर वैश्विक चिंता: मैक्रों ने कतर से की बात, ईरान ने बताया ‘दुखद’
- चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात
- बदनावर में कुदरत का कहर: मक्का के दानों जैसे गिरे ओले, आधे घंटे में हजारों बीघा फसल बर्बाद
- पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की कूटनीति तेज, 24 घंटे में 4 देशों से की अहम बातचीत


