लखनऊ
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सकुशल पृथ्वी पर लौट आने से देशवासियों में खुशी की लहर है। उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला और माता आशा शुक्ला ने इस ऐतिहासिक क्षण पर अपनी भावनाएं साझा कीं। शंभू दयाल शुक्ला ने गर्व से कहा, "मेरे बेटे की अंतरिक्ष यात्रा मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह देशवासियों के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन से ही संभव हुआ।"
उन्होंने बताया कि त्रिवेंद्रम में जब मेरे बेटे शुभांशु को 'एस्ट्रोनॉट विंग' प्रदान किया गया था, तब से ही उसे गगनयात्री की उपाधि मिली थी। प्रधानमंत्री ने शुभांशु की तारीफ की और आशीर्वाद भी दिया था, जिससे उसका उत्साह और बढ़ गया। मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूं।
शुभांशु की माता आशा शुक्ला ने भावुक होकर कहा, "जब त्रिवेंद्रम में मेरे बेटे को एस्ट्रोनॉट विंग मिला, तो हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी थी। सभी लोग भावुक थे। पिछले चार साल से शुभांशु ने कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग की थी। जब प्रधानमंत्री ने उनके नाम का ऐलान किया, तो वह मेरे लिए गर्व का पल था।"
उन्होंने आगे कहा, "शुभांशु अब केवल मेरा बेटा नहीं, बल्कि पूरे देश का बेटा है। देश की हर मां उसे आशीर्वाद दे रही हैं। मुझे अपने बेटे पर बहुत गर्व है। एक्सिओम-4 मिशन में शुभांशु ने 60 प्रयोगों में हिस्सा लिया, जिनमें से सात इसरो के थे। ”
बता दें कि शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री 20 दिन बाद स्पेस से पृथ्वी पर लौट आए हैं। 23 घंटे के सफर के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया के समुद्र में लैंड किया। वहीं, स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "ड्रैगन के सुरक्षित उतरने की पुष्टि हो गई है। पृथ्वी पर आपका स्वागत है!"
Friday, February 6
Breaking News
- 18 छात्र निष्कासित और 2 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, नवादा सहित 6 जिलों में सबसे बड़ी कार्रवाई
- फँसाऊबाज डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित, व्यापारी के आरोपों पर गृह विभाग का बड़ा एक्शन
- बाल विवाह मुक्त होगा छत्तीसगढ़, CM साय ने रवाना किया ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- चांदी 1.91 लाख रुपये सस्ती, सोना भी टूटा – क्या फिर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचेगा दाम?
- अबूझमाड़ में हथियार फैक्ट्री और विस्फोटक जखीरा बरामद, नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई
- T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा फेरबदल, ‘चोटिल’ हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री
- जॉश हेजलवुड को ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ धुरंधर गेंदबाज
- अब ‘फार्मर रजिस्ट्री’ से PM-Kisan और KCC लोन मिलना होगा आसान, बिचौलियों से मिलेगी मुक्ति
- अमरकंटक में सड़क पर दिखा बाघ, गुजरते शिक्षक ने मोबाइल में कैद किया रोमांचक नज़ारा
- 765 ग्राम वजन और बैंगनी रंग में जन्मी थीं मालती, 12 घंटे अस्पताल में रहीं प्रियंका — निक जोनस का खुलासा


