भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ, अंग वस्त्रम और राजा भोज की प्रतिमा भेंट कर थल सेना प्रमुख श्री द्विवेदी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जनरल द्विवेदी ने मणिपुरी शैली में निर्मित राधा कृष्ण की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भेंट में प्रदेश में जारी विकास गतिविधियों, उद्योगों के विस्तार तथा युवाओं में कौशल उन्नयन के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश में विद्यमान सैन्य इकाईयों के प्रबंधन संबंधी विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल पी.पी. सिंह तथा मेजर जनरल सुमित उपस्थित थे।
Thursday, March 12
Breaking News
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों के लिए 11 हजार 470 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित
- लोक अदालत में बिजली चोरी के 10 लाख रूपए तक के लंबित प्रकरणों के होंगे समझौते
- भारत में एप्पल का उत्पादन 53% बढ़ा, ग्लोबल iPhone मैन्युफैक्चरिंग में हिस्सेदारी 25% से ज्यादा
- Google का बड़ा कदम: Chrome ब्राउजर में मिलेगा इनबिल्ट Gemini, ब्राउजर खुद करेगा काम
- मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने चयनित 46 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश किए जारी
- नवा रायपुर में परम्परा से पहचान तक ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन
- ऑयल संकट से निपटने की तैयारी: पहाड़ों की गुफाओं में छिपाए गए भारत के तेल भंडार
- मध्य प्रदेश में 800 प्रोफेसरों का डिमोशन, कॉलेजों में मचा हड़कंप
- भवानी चौक में 14 मार्च को कवि सम्मेलन, रात 8 बजे से शुरू, वीर रस और हास्य से सजेगा मंच
- MP में PWD बनाएगा 3 नई सड़कें, 50 अतिक्रमणों पर चलेगा बुलडोजर


