लखनऊ
अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का नया चुनावी सॉन्ग लॉन्च हो गया है, जिसे समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल SP टीवी पर अपलोड किया गया है. सॉन्ग के वीडियो में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान बने मेट्रो स्टेशन, खेल स्टेडियम और एक्सप्रेसवे को दिखाया गया है. PDA का भी जिक्र है और अखिलेश यादव के साथ आजम खान की तस्वीर और वीडियो भी नजर आएगी.
अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना
बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके BJP की योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने योगी सरकार को खासकर जानवरों को लेकर टारगेट किया. उन्होंने कहा कि पीलीभीत, लखीमपुर, बहराइच, रामपुर, सीतापुर, संभल, अमेठी जिलों में जानवरों के हमले बढ़ गए हैं. एक छोटी बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया. वन विभाग को सूचना मिली तो भागा-भागा पहुंचा और 25 हजार रुपये की मदद की. योगी सरकार क्या कर रही है? जब से BJP सरकार बनी है, मरने वालों और घायलों के आंकड़े बढ़े हैं. 60 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए.
जानवरों के बढ़ते हमलों पर जताई चिंता
अखिलेश यादव ने कहा कि खेतों में काम करने वाले किसानों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं. खेतों में किसानों को फसलों-जानवरों की सुरक्षा के लिए बाड़ और तार लगानी पड़ रही है. शहरों में सांड के हमले बढ़ गए हैं. सोसाइटियों में एनिमल लवर्स और लोगों के बीच झगड़े होने लगे हैं. गौशाला में भी गाय सुरक्षित नहीं बची है. मरने वाली गायों को गौशाला में ही दफनाया जा रहा है. खुले घूम रहे जानवरों को लेकर योगी सरकार के पास कोई सुझाव या स्कीम नहीं है. जंगल बचेंगे, तभी तो जानवरों को रहने की जगह मिलेगी. बजट साफ कर दिया है, लेकिन नदियां साफ नहीं हुई हैं. पेड़ लगाने का बजट साफ हो गया, लेकिन पेड़ नहीं लगे.
Wednesday, February 25
Breaking News
- आज का राशिफल (25 फरवरी 2026): मेष से मीन तक जानें किसकी किस्मत चमकेगी और किसे होगी सावधानी
- बंगाल SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट की एंट्री पर TMC खुश, चुनाव आयोग पर साधा निशाना
- ब्रजेश पाठक का हमला: राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ में नफरत और दंगा बेचने का आरोप
- बंगाल में बम धमकी से हड़कंप: 6 अदालतें खाली कराई गईं, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- चीन-पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी, भारत का नया ‘सीक्रेट’ दांव—क्या Su-57 बनेगा गेमचेंजर?
- युद्ध की आहट के बीच चीन का बड़ा कदम, ईरान को देगा घातक मिसाइल
- एमपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जाँच अब ऐप से होगी मॉनिटर, बढ़ेगी पारदर्शिता
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय डाक व्यवस्था में आये निर्णायक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रधानमंत्री सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना का करें बेहतर क्रियान्वयन : मंत्री शुक्ला
- यूपी में नया नियम: अफसरों को 10 मिनट में जनप्रतिनिधियों की कॉल का देना होगा जवाब


