पटना
वक्फ संशोधन विधेयक संसद से पारित होने के बाद अब कानून भी बन चुका है। इसके बावजूद विपक्ष का विरोध जारी है। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि वह राज्य में इसे लागू नहीं होने देंगी। उनकी इस घोषणा पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को उनकी तुलना पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना से की है। बिहार दौरे पर आए तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि वक्फ विधेयक देश में लागू हो चुका है। ममता बनर्जी को समझना चाहिए कि देश संविधान से चलता है और संसद सबसे सशक्त संस्था है और वहां यह विधेयक पारित हो चुका है।
भाजपा नेता ने कहा, "ममता बनर्जी देश की नई जिन्ना के रूप में उभर रही हैं और तृणमूल कांग्रेस वही भूमिका निभा रही है जो देश की आजादी से पहले मुस्लिम लीग ने निभाई थी। मुस्लिम लीग की भूमिका आज तृणमूल निभा रही है।" उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह नहीं करना चाहिए।
आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर तरुण चुघ ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक जीत है। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हमारा रुख आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का है, और हमने कार्रवाई करके इसे प्रदर्शित किया है। जो भी देश पर हमला करेगा वह भले ही दुनिया में कहीं भी छिपा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि 13 से 25 तारीख तक उनकी विरासत का जश्न मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा जनता को बताएगी कि "किस तरह से इंडी गठबंधन के नेताओं ने काका कालेलकर रिपोर्ट द्वारा प्रस्तावित आरक्षण का विरोध किया था"। विपक्षी गठबंधन के नेताओं को बताना चाहिए कि साल 1990 में जब मंडल कमीशन लागू हुआ तब राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने सदन में खड़े होकर वंचितों को मिलने वाले आरक्षण का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि "इंडी गठबंधन वाले लोगों ने हमेशा डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया" और वंचितों को आरक्षण से दूर रखा।
Friday, March 20
Breaking News
- 20 मार्च 2026 का राशिफल: जानें किसका होगा दिन खास और कौन रहे सतर्क
- राम मंदिर हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
- सनातन विरोधी जगहों से दूर हो रही नई पीढ़ी — सीएम योगी का बड़ा बयान
- AIIMS भोपाल की नई पहल: अब बच्चों में आसानी से पहचान सकेंगे ऑटिज्म के लक्षण, टीचर्स को ट्रेनिंग
- पीएम मोदी का बड़ा संदेश: भारत के पावर सेक्टर में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को बुलावा
- छतरपुर में बच्चों की बहादुरी, आवारा कुत्तों के जबड़े से हिरण को बचाकर जंगल में छोड़ा
- गैस प्लांट हमले पर वैश्विक चिंता: मैक्रों ने कतर से की बात, ईरान ने बताया ‘दुखद’
- चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात
- बदनावर में कुदरत का कहर: मक्का के दानों जैसे गिरे ओले, आधे घंटे में हजारों बीघा फसल बर्बाद
- पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की कूटनीति तेज, 24 घंटे में 4 देशों से की अहम बातचीत


