काबुल
अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के पूर्वी पकतिया प्रांत से भारी मात्रा में हथियार और सैन्य उपकरण जब्त किए हैं। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पूर्वी पकतिया के समकानी और अहमद खेल जिलों के बाहरी इलाकों में कई अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार और सैन्य उपकरण बरामद किए गए।
इससे पहले, 4 अगस्त को पश्चिमी अफगानिस्तान के फराह प्रांत में स्थित खाक-ए-सकीद जिले में पुलिस ने एक रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी), एक एके-47 राइफल, चार हथगोले, प्रोजेक्टाइल और अन्य सैन्य उपकरण एक घर से बरामद किए थे। प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने एक समाचार विज्ञप्ति में इस कार्रवाई की जानकारी दी थी।
इसी तरह, 27 जुलाई को दक्षिणी अफगानिस्तान के उरुजगान प्रांत की राजधानी तिरिन कोट में एक गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने छह एके-47 राइफल, एक भारी मशीन गन, पीके मशीन गन, रॉकेट लांचर और सैकड़ों हथगोले सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अफगान अंतरिम सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में देश की सुरक्षा स्थिति को स्थिर करने के प्रयासों के तहत हजारों हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया है।
सरकारी मीडिया आउटलेट रेडियो एंड टेलीविजन ऑफ अफगानिस्तान (आरटीए) के अनुसार, 24 जुलाई को पुलिस ने पूर्वी अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत में लगभग 200 हल्के और भारी हथियार जब्त किए। हथियारों के इस जखीरे में 97 कलाश्निकोव, सात एम16 असॉल्ट राइफलें, 86 स्टॉक पिस्तौल, सात रॉकेट लॉन्चर और कई अन्य प्रकार के हथियार और गोला-बारूद शामिल हैं।
सरकारी मीडिया आउटलेट रेडियो एंड टेलीविजन ऑफ अफगानिस्तान (आरटीए) ने पुलिस के हवाले से कहा कि किसी को भी अवैध रूप से हथियार रखने या ले जाने का अधिकार नहीं है।
इसी तरह के एक अभियान में पुलिस ने अफगानिस्तान के उत्तरी समांगन प्रांत में एक एंटी-एयरक्राफ्ट गन सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था।
Tuesday, March 24
Breaking News
- RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23% छात्र पास, बेटियों ने मारी बाजी!
- रायपुर: किसानों के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कर रही है प्रयास – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
- पोल्ट्री फार्म में 5000 से अधिक मुर्गियों की संदिग्ध मौत, बर्ड फ्लू की आशंका, पशु चिकित्सा विभाग में हड़कंप
- हज यात्रा का खर्च तय, इंदौर से जाने की रकम फाइनल, 31 मार्च तक जमा करनी होगी तीसरी किस्त
- ग्वालियर नगर निगम से मिल रही 50% छूट, संपत्ति कर जमा करने पर राहत, 31 मार्च के बाद नहीं मिलेगी सुविधा
- उज्जैन में गरजा बुलडोजर! 16 अवैध निर्माण ध्वस्त, UDA की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
- आज हाईकोर्ट के जस्टिस करेंगे भोजशाला का निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
- दिल्ली विधानसभा, मेट्रो और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, बजट से पहले मचा हड़कंप
- इंदौर में जनगणना को लेकर आज से प्रशिक्षण शुरू, टीम जल्द आपके घर पर देगी दस्तक
- मैनचेस्टर सिटी ने जीता ईएफएल कप, आर्सेनल को 2-0 से हराकर खिताब पर किया कब्जा


