बैतूल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत शनिवार को बैतूल विधानसभा क्षेत्र के आठनेर में रोड शो के दौरान बिगड़ गई। रोड शो में जीप में सवार रहने के दौरान उनके हाथ की ऊंगली गेट में दब गई। इससे तेज दर्द के कारण उन्हें चक्कर आ गया। उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने तत्काल ही उन्हें आठनेर के निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। करीब आधा घंटे तक आराम करने के बाद खंडेलवाल फिर से रोड शो में शामिल हुए।
प्राथमिक उपचार के बाद वे सामान्य हो गए
भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने बताया कि रोड शो के दौरान जीप के गेट में ऊंगली दब गई थी। तेज दर्द और उमस के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
निजी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और प्राथमिक उपचार के बाद वे सामान्य हो गए। रोड शो में शामिल होने के बाद वे तुलादान और स्वागत समारोह में शामिल हुए।
निजी अस्पताल के डाक्टर देवेंद्र चढ़ोकर ने बताया कि खंडेलवाल की उंगली में चोट आने से तेज दर्द के कारण चक्कर आ गया था।
स्वास्थ्य की जांच में उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हेमंत खंडेलवाल उनके विधानसभा क्षेत्र बैतूल के आठनेर में आयोजित रोड शो और स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
Monday, April 13
Breaking News
- डिंडौरी में ट्रक हादसे में 5 की मौत, प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी
- कुंभ राशि में चंद्रमा का गोचर, कर्क, कन्या और मीन राशि पर असर के संकेत
- रायपुर में 41°C पार, 15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट- गर्मी का कहर शुरू
- अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी शुरू करेगा, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार
- छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर बड़ा खुलासा: जंगल से भारी विस्फोटक बरामद, CRPF ने तेज की सर्चिंग
- लखनऊ में बिजली कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, गर्मियों में व्यवस्था प्रभावित होने की चेतावनी
- राजस्थान विधानसभा और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप
- छात्रवृत्ति केंद्रांश का इंतजार, 5 लाख छात्रों को राहत जल्द मिलने की उम्मीद
- बिहार में बालू घाट नीलामी पर ब्रेक! सरकार पर्यावरणीय मंजूरी प्रक्रिया करेगी आसान
- अक्षय तृतीया 2026 पर बन रहा खास संयोग, चंद्र गोचर से बदलेगा कई राशियों का भाग्य


