नई दिल्ली
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई को टाल दिया है। विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। अगली सुनवाई 7 नवंबर को निर्धारित की गई है। कोर्ट ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने की प्रक्रिया में है, जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने ईडी से कुछ पहलुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी थी। यह मामला 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से शुरू हुआ था, जिसमें आरोप लगाया गया कि कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड अखबार की मूल प्रकाशक कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की संपत्तियों को अनुचित तरीके से हथियाने की साजिश रची।
ईडी ने अप्रैल 2025 में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, सुनील भंडारी, यंग इंडियन लिमिटेड और डॉटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया।
ईडी का दावा है कि यंग इंडियन लिमिटेड (जिसमें सोनिया और राहुल 38-38 प्रतिशत शेयर रखते हैं) ने मात्र 50 लाख रुपए चुकाकर एजेएल की करीब 2,000 करोड़ रुपए की संपत्ति हड़प ली।
ईडी के अनुसार, 2008 में बंद हो चुके नेशनल हेराल्ड अखबार की संपत्तियों पर कब्जा करने के लिए 2010 में 'यंग इंडियन' का गठन किया गया। कांग्रेस ने एजेएल को 90 करोड़ रुपए का ब्याज-मुक्त ऋण दिया, जिसे यंग इंडियन ने 'लोन' के रूप में चुकाया, लेकिन वास्तव में यह संपत्ति हस्तांतरण था।
जुलाई महीने में हुई सुनवाई में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी. राजू ने तर्क दिया कि यंग इंडियन 'कठपुतली' कंपनी है और गांधी परिवार के अन्य आरोपी उसके इशारे पर काम करते हैं। ईडी ने कहा कि इस 'फर्जी लेन-देन' से गांधी परिवार को 142 करोड़ रुपए की 'अपराध की आय' प्राप्त हुई, जो मनी लॉन्ड्रिंग का स्पष्ट मामला है।
Wednesday, February 4
Breaking News
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी की तैयारी तेज, अगले 15 दिन में बड़े बदलाव की संभावना
- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वाटर पार्क में प्रदूषित पानी का विवाद, हाईकोर्ट ने केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
- चंबल के बीहड़ों में छुपा 1000 साल पुराना शिव मंदिर, खंभों की संख्या आज तक अनसुलझी, भूतों से जुड़ा दावा
- ‘संतों की लड़ाई धर्म को कमजोर कर रही है’: धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन धर्म पर दिया बयान
- पुराने फाउंडेशन पर स्थापित किया गया अधिक क्षमता का कैपेसिटर बैंक
- MP Budget 2026-27: 18 फरवरी को पेश, जानें इस साल क्या खास रहेगा
- बागेश्वरधाम में आयोजित होगा विशाल आयोजन, 300 युवतियों सहित नेपाल की बेटी भी शामिल; धीरेंद्र शास्त्री ने रखी शर्त
- भोपाल मेट्रो में बड़ा विस्तार: 32 किमी नई लाइन और 27 रैक मिलने की योजना
- MP की पंचायतें हुईं डिजिटल! 2100 सेवाओं का लाभ अब मोबाइल पर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा मजबूती
- चिकन नेक के लिए मास्टरस्ट्रोक! जमीन के अंदर 40 KM लंबा कनेक्शन, दुश्मन भी रह जाएंगे हैरान


