पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish) शनिवार को दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व (Guru Gobind Singh Jayanti 2025) पर तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर, पटना साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने तख्त श्रीहरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आये जत्थेदारों, श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमिटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत जाकर वहां भी मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त अनिमेष परासर, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारीगण, गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्यगण, सिख संगत, सेवादार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
Friday, August 28
Breaking News
- जेपीएनआईसी पर अखिलेश के आरोपों पर बीजेपी नेताओ और मंत्रियों का पलटवार, बोले- विकास का चश्मा लगाइए, सच्चाई दिखेगी
- तेंदुओं के अवैध शिकार और अंगों की तस्करी मामले में एक और आरोपी मुरैना से गिरफ्तार अब तक 3 राज्यों से 15 आरोपी गिरफ्तार
- अखिलेश ने कैंसिल की सहारनपुर की रैली, राजभर ने कसा तंज, बोले- हिम्मत है तो सभा करके दिखाइए
- ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
- छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार
- नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा
- पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 2 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजगढ़ पुलिस ने किया पर्दाफाश
- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, हर काम समयबद्ध ढंग से पूरा हो: मुख्यमंत्री योगी
- कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य होगा डिजिटल और सुरक्षित, योगी सरकार ने अपार आईडी पर बढ़ाया फोकस
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल


