कोलकाता
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चल रही है। गणना प्रपत्र के डिजिटलीकरण के दौरान 50 लाख लोग ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जो पश्चिम बंगाल में नहीं रहते हैं। मंगलवार शाम तक हुई डिजिटलीकरण की जानकारी के अनुसार, यह आंकड़ा 46 लाख से थोड़ा ज्यादा था और बुधवार रात तक यह लगभग 50 लाख तक पहुंच गया। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा भी माना जा रहा है। इसके साथ ही आने वाले समय में यह इससे भी ज्यादा हो सकता है। खास बात तो यह है कि पश्चिम बंगाल में 24 घंटे के अंदर मतदाता सूची से बाहर किए जाने वाली लिस्ट में लगभग चार लाख नाम शामिल किए गए हैं।
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के सूत्रों ने बताया है कि बुधवार रात तक बाहर किए जाने के लिए योग्य पाए गए 50 लाख नामों में से 23 लाख से ज्यादा नाम “मृत वोटर” श्रेणी में आते हैं, इसके बाद “स्थानांतरित” मतदाता श्रेणी में 18 लाख से ज्यादा नाम हैं। जबकि “गायब” मतदाताओं की संख्या सात लाख से ज्यादा हो गई है, बाकी बचे “डुप्लीकेट” मतदाता हैं और वे हैं जिन्हें दूसरे कारणों से हटाने के लिए चिह्नित किया गया है।
मतदाता सूची से हटाने के लिए चिह्नित किए गए नामों की फाइनल सूची 16 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश होने के बाद ही साफ हो पाएगी।
इसके बाद नोटिस फेज शुरू हो जाएगा, जिसमें चुनावी पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) की ओर से एक साथ गणना प्रपत्र पर नोटिस जारी करना, सुनवाई, प्रमाणित और फैसला लेना और दावों और आपत्तियों का निपटारा करना शामिल है, जो 16 दिसंबर से 7 फरवरी, 2026 के बीच होगा।
निर्वाचक नामावली के अलग-अलग पैरामीटर की जांच और फाइनल पब्लिकेशन के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की अनुमति 10 फरवरी, 2026 को होगी। निर्वाचक नामावली का फाइनल पब्लिकेशन 14 फरवरी को होगा, जो पहले 7 फरवरी तय किया गया था। 27 अक्टूबर तक के निर्वाचक नामावली के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कुल वोटरों की संख्या 7,66,37,529 है।
Sunday, September 13
Breaking News
- Rashifal 13 September: रविवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- UP में बनेगा नीम करौरी बाबा आध्यात्मिक सर्किट, इन प्रमुख स्थलों को किया जाएगा शामिल
- उज्जैन में 100 साल पुरानी शाही मस्जिद हटाने का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने खारिज की दोनों याचिकाएं
- लखीसराय में 100 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक सीमेन स्टेशन, बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन
- यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, युवाओं की नाराजगी दूर करने में जुटी भाजपा
- चतरा-पत्थलगड़ा रेललाइन का सर्वे तेज, 25 किमी रूट की होगी ड्रोन वीडियोग्राफी
- CM योगी बोले- हर बच्चे को पढ़नी चाहिए ‘एग्जाम वॉरियर्स’, किताबों से दूर नहीं है आज का युवा
- जयपुर के रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल पार्टी पर छापा, 7 विदेशी युवतियों समेत 11 हिरासत में
- खैरागढ़ में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल, 2 हजार लोगों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प
- योगी सरकार ने परिषदीय स्कूलों में निगरानी और चाइल्ड ट्रैकिंग को दी रफ्तार, 6.55 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत


