लखनऊ
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश व जिलाधिकारी लखनऊ द्वारा दिए गए आदेश के अंतर्गत एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन तथा उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के नेतृत्व में अवैध रूप से मदिरा की बिक्री के रोकथाम के दृष्टिगत चलाए जा रहे दैनिक प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत दिनांक 16.09.2025 को आबकारी विभाग लखनऊ द्वारा अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। आबकारी निरीक्षक विवेक सिंह , राहुल सिंह , शिखर मल्ल तथा अभिषेक सिंह मय स्टाफ द्वारा थाना गोसाईगंज क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक किआ सोनट (KIA SONET) वाहन संख्या PB27L1428 से 473 बोतल गैर प्रांत की अवैध शराब बरामद की गई।
उपरोक्त वाहन को नाका लगाकर किसान पथ पर रोक गया किंतु वाहन चालक मौके से भागने का प्रयास करते हुए गोसाईगंज के ग्रामीण क्षेत्र में घुस गया तब गोसाईगंज पुलिस व सर्विलांस टीम की मदद ली गई और अंदर कासिमपुर ग्राम के पास अभियुक्तों को कार में अवैध गैर प्रांत की मदिरा के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में चालक मोहन ने स्वीकार किया कि शराब हरियाणा से बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही थी। मौके से तीन मोबाइल फोन तथा 2030 रुपये नकद भी बरामद किए गए।
बरामद शराब में रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड व अन्य ब्रांड्स शामिल हैं जिन पर “FOR SALE IN HARYANA ONLY" अंकित था। वाहन एवं शराब को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग व छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है ताकि अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
अभी कुछ दिनों पूर्व ही राजधानी लखनऊ आबकारी टीम ने कृष्णा नगर व छितवापुर क्षेत्र में दो ठिकानों में छापेमारी कर निम्न ब्रांड की शराब हाई ब्रांड की बोतलों में भरकर बेचने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा डालीगंज क्षेत्र में एक लाइसेंसी कम्पोजिट शॉप में अवैध मिलावटी शराब बिक्री किये जाने पर दुकान के बिक्रेताओं को जेल भेजा गया साथ ही दुकान के लाइसेन्स को निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है एवं एक अन्य कार्यवाही में हजरतगंज क्षेत्र में संचालित टनाटन रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेन्स के अवैध रूप से शराब पिलाये जाने के कारण पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Friday, March 20
Breaking News
- कुवैत की रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन अटैक, भयंकर आग से कई यूनिट्स बंद, तीन को दी गई फांसी
- RTE में बड़ी कटौती: दुर्ग में अब सिर्फ 1425 बच्चों को ही मिलेगा एडमिशन शिक्षा का हक हुआ सीमित?
- न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल: जस्टिस शक्ति सिंह राजपूत को अम्बिकापुर का प्रधान जिला जज बनाया गया
- धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: CM साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन आश्रम में प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, राधे-राधे से हुआ स्वागत
- 200 करोड़ की कमाई पार करने के बाद धुरंधर 2, रणवीर सिंह और आदित्य धर ने जश्न मनाया
- Eid-ul-Fitr 2026: भारत में ईद की तारीख हुई तय, जानें कैसे मनाते हैं ईद-उल-फितर का त्योहार
- बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) की दी शुभकामनाएं
- ग्राम अखड़ार में महा विशाल धर्म कुंभ श्री राम कथा एवं श्री राम महायज्ञ की शोभायात्रा निकाली गई


