– राज्य मंत्रिमंडल ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रस्ताव पर लगाई मुहर
– अब खाद्यान्न डीलरों को प्रति क्विंटल मिलेगी 258.40 रूपये की कमीशन राशि
पटना
राज्य में खाद्य वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत डीलर कमीशन की राशि में वृद्धि के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाकर जनवितरण प्रणाली के डीलर कमीशन की राशि में करीब 52 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है।
अबतक डीलर कमीशन मद में केन्द्रांश के रूप में प्रति क्विंटल 45 रूपये तथा राज्यांश के रूप में 45 रूपये यानी कुल 90 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित था। राज्य मंत्रिमंडल ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रस्ताव के अनुसार कमीशन की राशि को सितंबर, 2025 से प्रभावी करते हुए राज्य योजना से अतिरिक्त 47 रूपये प्रति क्विंटल कमीशन में वृद्धि करने का फैसला लिया है। इस निर्णय के साथ ही कुल दर (केन्द्रीय सहायता, राज्यांश व राज्य योजना मद) 211.40 रूपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 258.40 रूपये प्रति क्विंटल कर दी गई है। राज्य सरकार के इस फैसले से राज्यभर के लगभग 50 हजार जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत कार्यरत डीलरों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, राज्य में इससे खाद्यान्न वितरण की गुणवत्ता और पारदर्शिता भी पहले से बेहतर होगी।
राज्य की खाद्य एवं उप्प्भोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि बिहार सरकार गरीब एवं जरुरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न की समय पर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि डीलर कमीशन दर में वृद्धि से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूती मिलेगी और उपभोक्ताओं तक खाद्यान्न अधिक सुगमता से पहुंच सके। राज्य मंत्रिमंडल के इस फैसले से जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की एक बहुत पुरानी मांग पूरी हुई है।
Sunday, August 30
Breaking News
- सीहोर में 28 करोड़ के ओवरब्रिज का खतरनाक मोड़! ड्रोन फुटेज ने खोली डिजाइन की खामियां
- मध्य प्रदेश में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत! HT लाइनों में C-वेज कनेक्टर का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
- MP के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! CM मोहन यादव ने पेंडिंग प्रमोशन का किया ऐलान
- रेलवे की बड़ी तैयारी! अब बिछेगा 4-लेन ट्रैक, देश के इन 7 रूटों पर शुरू होगा काम
- इंदौर से Y-शेप में दौड़ेगी मेट्रो! महू और पीथमपुर तक बंटेगा ट्रैक, देवास की भी बनेगी DPR
- सितंबर की शुरुआत के साथ बदलेंगे नियम, बैंकिंग से UPI तक आपकी जेब पर होगी नजर
- अदाणी ग्रुप का बड़ा ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट! राजस्थान से यूपी तक पहुंचेगी 800 KV ट्रांसमिशन लाइन
- 9/11 का मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद कौन? अमेरिका में तय हुई ट्रायल की तारीख
- 8th Pay Commission: सिर्फ एक मांग पूरी हुई तो लेवल-1 से 10 तक इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
- 30 अगस्त का राशिफल: रविवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की विशेष कृपा?


