पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को वैशाली, पटना, बेगूसराय और मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के क्रम में वैशाली जिले के राघोपुर दियारा, पटना जिले के काला दियारा, रूपस महाजी, रामनगर, कसहा दियारा तथा मोकामा, बाढ़ एवं फतुहा के टाल क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही बेगूसराय और मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे और लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।
उन्होंने निचले इलाकों में जहां पानी बढ़ रहा है, इसकी लगातार निगरानी करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी से परिस्थितियों पर पूरी नजर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभियंतागण पूरी तरह अलर्ट रहें और वरीय पदाधिकारी स्थल पर कैंप करते रहें। आपदा प्रबंधन विभाग को लगातार जायजा करते रहने के निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो।
उन्होंने बाढ़ की स्थिति में प्रभावितों को एसओपी के अनुसार पूरी सहायता उपलब्ध कराने और राहत एवं बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सभी जिलों एवं संबद्ध विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिनका अक्षरशः अनुपालन हो। उन्होंने कहा कि नाव संचालन, पॉलिथिन शीट्स, राहत सामग्री की उपलब्धता, दवा, पशुचारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, ड्राई राशन पैकेट्स, फूड पैकेट्स, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र आदि के संबंध में पूरी व्यवस्था रखें ताकि लोगों को तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।
हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि तथा आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि अधिक वर्षापात के कारण गंगा नदी के किनारे के 10 जिले भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर एवं कटिहार विशेष रूप से बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से इन 10 जिलों के 54 प्रखंडों की 348 पंचायतों की 25 लाख आबादी प्रभावित हुई है। एनडीआरएफ की सात टीमें और एसडीआरएफ की 9 टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। 60 मोटर बोट और 1233 नाव लगातार कार्यरत हैं।
Wednesday, March 25
Breaking News
- लखनऊ में आयोजित गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री
- मिशन ज़ीरो पॉवर्टी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से यूपी में समावेशी विकास को मिली नई रफ्तार
- गृहमंत्री का बड़ा दावा: तय समय में खत्म होगा नक्सलवाद, लेकिन सतर्कता रहेगी जारी
- जाति मुक्त समाज बनाने का सपना, अब बांटने लगे; सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर लगाई लताड़
- बिहार के रेलवे स्टेशनों पर बड़ी सुविधा: यात्रियों को मिलेगा मुफ्त पानी और हेल्थ सर्विस, राहत की सौगात
- MP में 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी: 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% बच्चे पास, बेटियों ने मारी बाजी
- सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा की प्रथम वर्चुवल बैठक संपन्न
- छात्रों के लिए राहत: पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख 27 तक बढ़ी
- CM मोहन यादव’ के नेतृत्व में MP ने नीति, नवाचार और निवेश में बनाए कीर्तिमान, घोषणाओं के बजाय धरातल पर हो रहा काम
- अलविदा हरीश राणा: निधन के बाद पिता का आखिरी संदेश, जिसने सबको रुला दिया


