ग्वालियर
मातृत्व का सम्मान और माताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जेएएच एवं सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में अब ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर (स्तनपान कक्ष) स्थापित किए जाएंगे। इन कक्षों का उद्देश्य अस्पताल में कार्यरत ऐसे महिला कर्मचारी/अधिकारी, मरीज, अटेंडर जो नवजात शिशु को स्तनपान करा रही हैं, उन्हें अपने नवजात शिशुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और निजी वातावरण में स्तनपान कराने की सुविधा प्रदान करना है। जीआरएमसी के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि मातृत्व केवल एक जैविक प्रक्रिया नहीं, बल्कि भावनाओं, जिम्मेदारियों और स्नेह का प्रतीक है। इसके साथ ही चिकित्सालय में आने वाली माताओं के गरिमा व सम्मान के लिए आवश्यक है कि माताओं को खुले या असुविधाजनक स्थानों पर अपने बच्चों को दूध पिलाने की विवशता नहीं होनी चाहिए।
डॉ. धाकड़ ने निर्देश दिए हैं कि यह सुविधा जल्द से जल्द चालू हो, ताकि किसी भी मां को अस्पताल में असहज परिस्थितियों का सामना न करना पड़े। इसलिए ब्रेस्ट फीङ्क्षडग कॉर्नर में आरामदायक बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, गोपनीयता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे माताएं बिना किसी झिझक और असुविधा के अपने बच्चों को स्तनपान करा सकें। क्योंकि, स्तनपान न केवल शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह मां और बच्चे के बीच गहरे भावनात्मक संबंध को भी मजबूती देता है।
Tuesday, March 17
Breaking News
- मैट्स विश्वविद्यालय में जीएचआरडी मानव संसाधन शिखर सम्मेलन 4.0 का सफलतापूर्वक आयोजन
- राहुल गांधी के बयान पर बवाल: 200+ पूर्व नौकरशाह और सैन्य अफसरों ने मांगी माफी
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में दिवंगत गुरकीरत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
- यूपी के गांव में दोहरी मौत से सनसनी: खेत में महिला, घर में पुरुष की लाश मिलने से फैली दहशत
- इंस्टाग्राम पर छाया ‘आयुष्मान खुराना एरा’, ‘साड़ी गली’ के नए वर्ज़न से मचाई धूम
- MP Board: 9वीं-11वीं की सेकंड एनुअल परीक्षा का शेड्यूल जारी, फेल और अनुपस्थित छात्रों को मिला दूसरा मौका
- जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से शुद्ध जल
- बड़ा झटका: नेमार वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैचों से बाहर, ब्राजील टीम को लगा तगड़ा धक्का
- जीवनसाथी नहीं, लाइफ चेंजर हैं देविशा! सूर्यकुमार यादव ने बताई दिल छू लेने वाली कहानी


