पटना
इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। साथ ही सीएम फेस को लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को कहा, "हमारे एनडीए में पांच दल हैं, जिसमें हम भी हैं। हम लोगों ने भी कहा है कि बिहार में जो चुनाव होने वाला है उसके अगुआ नीतीश कुमार होंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हम लोग चुनाव लड़ेंगे।"
उन्होंने कहा कि अब रही बात मुख्यमंत्री कौन होगा, तो परंपरा तो यही रही है कि जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है, उसी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है। तो जाहिर तौर पर अभी यहां कहा जा सकता है कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। चुनाव में जीत हम लोगों की ही होगी, इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।
खुद के सीएम बनने वाले सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा, "हमने कहा था कि 75 साल के बाद चुनाव की राजनीति नहीं करनी चाहिए। लेकिन किसी कारणवश, साल 2000 में भी हमने चुनाव लड़ लिया और 2024 में भी चुनाव लड़ गए। पर अब हम चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हैं। जो जिम्मेदारी मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है, उसी को निभाने के लिए 81 की उम्र में भी एक दिन नहीं बैठे हैं। रही बात मुख्यमंत्री पद की, तो मैं मुख्यमंत्री के लायक नहीं हूं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उम्र भी नहीं है और समय भी उतना नहीं दे सकेंगे। यही कारण है कि सीएम की इच्छा अब हमारे दिमाग में नहीं है।"
इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्षी दलों के साथ कोई प्रतिस्पर्धा है ही नहीं है। हम एनडीए के साथ हैं। जहां तक बिहार के विकास की बात है, तो सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिजली, सड़क, शिक्षा और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया है।
Thursday, July 30
Breaking News
- Aaj Ka Rashifal 30 July 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, जानें किसे आज रहना होगा सावधान
- अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार
- योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भंडारा के लिए अन्नकूट रथ को किया रवाना
- शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- ग्वालियर बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब, लगभग 15 हजार करोड़ रुपए निवेश और 5 हजार रोजगार होगा सृजन
- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता


