पुणे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर कहा कि उस हमले के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है? अजित पवार ने शुक्रवार को पुणे में मीडिया से बात करते हुए कहा, "जब 26/11 हमला हुआ था, तब हम भी मुंबई में थे। उस दौरान हमने घटनास्थल का भी जायजा लिया था। हमने यह पता लगाने की कोशिश की थी कि घटना के पीछे का असली मास्टरमाइंड कौन था। अब हमने तहव्वुर राणा को पकड़ लिया है और वह बताएगा कि घटना के पीछे का असली कारण क्या था और इसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन है, जिसने उसे इस तरह की घटना को अंजाम देने का निर्देश दिया था।"
तहव्वुर हुसैन राणा को गुरुवार शाम अमेरिका से भारत लाया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचते ही उसे हिरासत में लिया। इसके बाद राणा को पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 18 दिन की हिरासत में भेज दिया गया।
एनआईए अब राणा से 2008 के मुंबई हमलों की साजिश के बारे में विस्तार से पूछताछ करेगी, जिसमें 166 लोग मारे गए थे और 238 लोग घायल हुए थे।
राणा को लॉस एंजेलिस से एनआईए और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीमों के साथ एक विशेष विमान से भारत लाया गया। अमेरिका में राणा ने अपने प्रत्यर्पण को रोकने के लिए कई कानूनी कोशिश की, जिसमें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में आपातकालीन याचिका भी शामिल थी।
हालांकि, सभी याचिकाएं खारिज होने के बाद प्रत्यर्पण संभव हो सका। भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर इस प्रक्रिया को पूरा किया। मिडिया ने राणा के प्रत्यर्पण के लिए वर्षों तक प्रयास किए। एजेंसी ने अमेरिका की एफबीआई, न्याय विभाग (यूएसडीओजे) और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया। राणा पर आरोप है कि उसने मुंबई हमलों की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी।
Friday, March 20
Breaking News
- पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र, जब तक सुधार नहीं करेगा सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी
- ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी ने IPL टीमों को दिया झटका, बिगड़ चुका है पूरा गेम प्लान
- चेटीचंड पर्व अखंड भारत की याद दिलाकर भारतीयों के हृदय में जागृत रखता है अखंड भारत का सपना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- LPG संकट के बीच राहत: झारखंड में पाइपलाइन गैस बनी घरों और होटलों का सहारा
- 1100 साल पुराना कैलादेवी शक्तिपीठ: नवरात्रि में उमड़ता आस्था का सागर, लक्खी मेले की भव्य छटा
- लैथम के अर्धशतक से NZ की शानदार जीत, SA को तीसरे T20 में करारी शिकस्त
- नवरात्रि पर सख्त सुरक्षा घेरा: तरावली माता मंदिर में एसपी का औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
- ईरान युद्ध का असर शुरू: पावर पेट्रोल 2 रुपये से ज्यादा महंगा
- अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 11 हाइवा, 2 जेसीबी और चैन माउंटेन मशीन जब्त
- जयपुर में शनिवार को उद्योगपतियों से संवाद, सीएम मोहन यादव मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर देंगे जानकारी


